Hanuman Chalisa
✕

दरिंदगी, यूपी के बदायूं में दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या

Updated: सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (12:41 IST)
बदायूं (यूपी)। बदायूं जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्ष की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर, उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने सोमवार को बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और उसकी हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

ALSO READ: अलीगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, बचाने गए चाचा को चाकू मारकर घायल किया
 
पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का रहने वाला है और परिजन उसका इलाज कराने के लिए उसे यहां लाए थे, जहां से वह फरार हो गया था। घटना के संदर्भ में पुलिस ने बताया कि बच्ची रविवार देर शाम खेत पर अपने परिजनों के साथ गेहूं की बालियां इकट्ठा करने गई थी, इसी बीच पहले से खेत में छिपे हुए युवक ने बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
 
उन्होंने बताया कि जब काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो घर वाले खोजबीन करने लगे और तब उन्हें बच्ची का शव और पास में ही युवक दिखाई दिया। ग्रामीणों ने वहां से भाग रहे युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पाकर रात में ही आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। (भाषा)

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख