Daily Horoscope
✕

UP : ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में धर्मांतरण का खेल, नाबालिग को दिखाता था जाकिर नाईक के वीडियो, गाजियाबाद से मौलवी गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 6 जून 2023 (19:25 IST)
गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने उत्तरप्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम (धर्मांतरण विरोधी कानून) के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने के कुछ दिनों बाद रविवार को एक मौलवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मौलवी पर एक नाबालिग हिन्दू लड़के को कथित रूप से धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप है। खबरों के मुताबिक इसमें गैंग का पता लगाया जा रहा है। खबरों के मुताबिक इस पूरे मामले की आईबी भी जांच करेगा। 
 
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निपुण अग्रवाल ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि यहां संजय नगर मस्जिद के मौलवी अब्दुल रहमान को एक नाबालिग हिन्दू लड़के के धर्म परिवर्तन में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
डीसीपी ने कहा कि आरोपी ने एक लोकप्रिय ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर उक्त लड़के से संपर्क किया और उसे इस्लाम अपनाने के लिए बहलाया-फुसलाया।
 
अग्रवाल के मुताबिक एक व्यक्ति ने मौलवी और मुंबई निवासी बद्दो के खिलाफ अपने 17 वर्षीय बेटे को इस्लाम अपनाने के लिए प्रेरित करने की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इसकी जांच शुरू की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 30 मई को कविनगर थाने में उत्तरप्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।
 
डीसीपी ने कहा कि मामले की जांच के बाद मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम को मुंबई भेजा गया है।
 
उन्होंने कहा कि मौलवी ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह भोले-भाले नाबालिगों को विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के पुराने वीडियो दिखाता था। गौरतलब है कि क्षेत्र के एक नाबालिग जैन लड़के के कथित धर्मांतरण में भी पुलिस मौलवी की भूमिका की जांच कर रही है।  इनपुट भाषा  Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

अगला लेख