Daily Horoscope
✕

उत्तरप्रदेश में अवैध शस्त्र कारखानों का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (15:57 IST)
संभल/ बुलंदशहर (यूपी)। उत्तरप्रदेश के संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शस्त्र कारखाने का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि हयातनगर थानाक्षेत्र के बिजली घर तिराहे के पास एक खंडहर की कोठरी में सोमवार रात पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस सिलसिले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
उन्होंने बताया कि वहां वकील पुत्र शरीफ को गिरफ्तार किया जबकि अंधेरे का लाभ उठाकर उस्मान मौके से फरार हो गया। मौके से पुलिस ने 6 तमंचे, 1 रिवॉल्वर, अर्द्धनिर्मित तमंचे व अवैध शस्त्र बनाने के औजार बरामद किए।
 
मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में वकील ने बताया कि वे लोग चुनाव के समय अवैध शस्त्र का निर्माण करते हैं, क्योंकि चुनाव के समय अच्छा लाभ मिल जाता है। इस संबंध में पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और दूसरे फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
एक अन्‍य मामले में बुलंदशहर जिले में कोतवाली नगर पुलिस ने सोमवार रात एक अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़ करके 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों के कब्जे से 13 तमंचे और 3 अर्द्धनिर्मित तमंचे, कारतूस और हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश अजय और गगन जिला बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने मंगलवार को बताया कि कोतवाली नगर पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली थी कि हकीम मुकुटलाल स्कूल के सामने बाग में 2 लोग अवैध हथियार बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस पर पुलिस ने दबिश देकर मौके से 2 बदमाशों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से अवैध हथियार और उसे बनाने का सामान बरामद किया है और दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

रूस अंतरिक्ष में उपयोग के लिए बना रहा है परमाणु हथियार, जानिए विस्फोट से धरती पर क्या-क्या हो जाएगा ठप?

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख