Hanuman Chalisa
✕

कितनी देर पढ़ते हैं यह महत्वपूर्ण नहीं, कैसे पढ़ते हैं यह महत्वपूर्ण है : यूपी टॉपर

Updated: शनिवार, 18 जून 2022 (19:54 IST)
लखनऊ। यूपी बोर्ड के हाई स्कूल रिजल्ट में पूरे उत्तर प्रदेश में टॉप करने वाले प्रिंस बहुत सामान्य परिवार से आते हैं। उनके पिता अजय कुमार एक किसान हैं और माता शिवकांति देवी गृहिणी हैं। किसान के बेटे प्रिंस पटेल ने पूरे प्रदेश में अपने माता-पिता व जिले का नाम रोशन कर दिया है। प्रिंस को गणित और विज्ञान दोनों विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। हिंदी में उसे 98 अंक और अंग्रेजी में 99 अंक मिले हैं। सामाजिक विज्ञान में 93 और कला में 96 अंक हासिल हुए हैं। उसने 600 में 586 अंक हासिल किए हैं।
 
परिणाम आने के बाद प्रिंस के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और पूरे गांव में जश्न का माहौल है। प्रिंस ने फोन पर वेबदुनिया से बातचीत करते हुए कहा कि अभी लक्ष्य की पहली सीढ़ी उन्होंने पार की है, लेकिन सबसे बड़ा लक्ष्य एनडीए में जाने का है जो बही अभी बाकी है।
 
उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही एनडीए में जाने का सपना देख रहे हैं और उसे पूरा करना है। इस दौरान जब हाई स्कूल की तैयारी उन्होंने किस कोचिंग सेंटर से की तो प्रिंस ने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि उन्होंने कभी कोचिंग नहीं की, कभी किसी विषय का रट्टा नहीं मारा।
प्रिंस ने बताया कि पढ़ाई कभी समय देखकर नहीं करनी चाहिए। जब मन हो तभी पढ़ने बैठ जाना चाहिए। प्रिंस ने कहा कि पढ़ाई कितने घंटे करें यह महत्वपूर्ण नहीं है लेकिन जितनी भी करे, गंभीरता से करें। प्रिंस ने बताया कि उनको गणित और विज्ञान दोनों ही विषय बहुत पसंद हैं। दोनों ही विषयों में उन्हें 100 में से 100 अंक हासिल हुए हैं।
 
वही प्रिंस के पिता अजय कुमार से जब बात की तो वे बेहद भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके बेटे की है जिसने बिना कुछ मांगे और बिना कुछ जिद किए हम सबको सब कुछ दे दिया। आज पूरे गांव में सिर्फ और सिर्फ उनके बेटे की ही बात हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा सम्मान उन्हें जीवन में और क्या मिल सकता है।
 
इतने आए नंबर : हाई स्कूल की परीक्षा में टॉप करने वाले प्रिंस को गणित और विज्ञान दोनों विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। हिंदी में उसे 98 अंक और अंग्रेजी में 99 अंक मिले हैं। सामाजिक विज्ञान में 93 और कला में 96 अंक हासिल हुए हैं। उसने 600 में 586 अंक हासिल किए हैं।
 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख