kalsarpa dosh calculator
✕

धर्मशाला के बेसमेंट में खुदाई के दौरान भरभराकर गिरे मकान और मंदिर

Updated: गुरुवार, 26 जनवरी 2023 (16:05 IST)
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में गणतंत्र दिवस की सुबह कुछ परिवारों के लिए दर्दनाक बन गई। यहां एक धर्मशाला के बेसमेंट की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया, धर्मशाला के आसपास बने करीब 6 मकान और एक मंदिर गिर गया।
 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन और फायर सर्विस के अधिकारी मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कार्य में जुट गए हैं। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलवे में दबे 3 लोगों को बाहर निकाला गया है। वही पीड़ित परिवार ने पुलिस-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
 
हादसा थाना कोतवाली क्षेत्र के है, यहां पर विशम्भरनाथ धर्मशाला के बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था। यह धर्मशाला काफी पुरानी है और इसके बेसमेंट में काम चल रहा था। गुरुवार की सुबह 7.30 बजे के आसपास धर्मशाला के पिछलज हिस्से से सटे 6 मकान और एक मंदिर भरभराकर ढह गए।
 
घटना के समय एक घर में 3 लोग मौजूद थे, जिन्हें सरकारी मशीनरी के द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए बाहर निकाला गया और एस एन अस्पताल पहुंचाया गया है। इस दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। घटना से आहत लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
हादसे के निकट रहने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि धर्मशाला में बिना अनुमति के खुदाई हो रही थी जिसके चलते यह हादसा हुआ। वही पुलिस- प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच बैठा दिया है, धर्मशाला के पदाधिकारियों की जांच और हादसे के कारण सामने आनज के बाद दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।
 
प्रश्न उठता है कि हादसा होने के बाद जांच और कार्रवाई की बात हमेशा होती है, जब बिना अनुमति या नियमों को ताक पर रखकर निर्माण हो रहा होता है, उस समय संबंधित विभाग आंख मूंद कर क्यों बैठ जाते हैं? 2 दिन पहले लखनऊ में अलाया अपार्टमेंट गिरने के बाद भी सरकारी विभागों ने सबक नहीं लिया।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख