dharma sangrah
✕

हिंदू महासभा नेता की हत्या, सपा का योगी सरकार पर बड़ा हमला

Updated: रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (13:23 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में टहलने के लिए निकले अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की हत्या के बाद लखनऊ में राजनीति भी गरमा गई है। वही समाजवादी पार्टी से जुड़े होने की बात सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी ऑफिशल टि्वटर अकाउंट से योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है।
 
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि लखनऊ में दिनदहाड़े हिन्दू महासभा के अध्यक्ष की हत्या से आम जनमानस में दहशत! उत्तर प्रदेश में सरकार और पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है! निकम्मी सरकार तत्काल इस्तीफा दे।

ALSO READ: हिंदू महासभा अध्यक्ष रंजीत बच्चन की हत्या, 4 पुलिसकर्मियों को महंगी पड़ी लापरवाही
जानकारी के अनुसार रंजीत बच्चन समाजवादी पार्टी से भी जुड़े थे। वह सपा के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाते रहे हैं और समय समय पर समाजवादी पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए भी कार्य करते रहे हैं।

ALSO READ: बड़ी खबर, अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या
गौरतलब है कि आज सुबह अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन रोज की तरह टहलने के लिए निकले थे। उसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद से जहां विपक्ष जमकर योगी सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा है तो वही पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख