kalsarpa dosh calculator
✕

Meerut: हस्तिनापुर में गंगा नदी में डूबी नाव, 5 लोग लापता, 10 लोगों को किया रेस्क्यू

Updated: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 (11:56 IST)
मेरठ। हस्तिनापुर के गंगा में आज मंगलवार सुबह एक नाव गंगा नदी में समा गई। घटना के समय नाव में 15 लोग सवार थे जिनमें से 10 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली जबकि 5 लोगों की तलाश जारी है। नाव डूबने की सूचना जैसे ही मेरठ जिला मुख्यालय पर पहुंची तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में डीएम समेत पुलिस के अधिकारी हस्तिनापुर रवाना हो गए, वहीं गंगा नदी में लापता लोगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
मेरठ जिले से लगभग 45 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर क्षेत्र में भीमकुंड गंगा घाट के पास 15 लोगों से भरी एक नाव गंगा नदी में डूब गई। नाव सवार लोग हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा के एक किनारे से दूसरे किनारे पर चांदपुर बिजनौर की ओर से लोग सुबह में नाव से जा रहे थे। गंगा नदी की तेज धार से भीमकुंड घाट का एप्रोच रोड टूटकर एक पुल के पिलर से टकरा गया। पिलर से टकराने के कारण नाव गंगा में डूब गई।
 
नदी में नाव का अवैध रूप से संचालन हो रहा है। ग्रामीण गंगा के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए नाव का सहारा लेते है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि नाव में लोगों के साथ बाइक भी रखी हुई थी। नाव सवार 10 लोग तैरकर और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकल आए। 5 लोगों को ढूंढने के लिए पीएसी गोताखोरों की मदद ली जा रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

UP Khadi Mahotsav 2026 : यूपी में खादी को मिला नया विस्तार, 150 स्टॉल पर दिखेगा देसी हुनर, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख