Daily Horoscope
✕

यूपी में हनुमानजी की मूर्तियां तोड़ीं, 2 आरोपी गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 31 मार्च 2023 (00:40 IST)
गाजियाबाद। गाजियाबाद में देवी दुर्गा की मूर्ति चुराने और भगवान हनुमान की 2 मूर्तियों को तोड़ने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस उपायुक्त रवि कुमार ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई थी और आरोपी दीपांशु और हसन को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने मंगलवार को देवी दुर्गा की एक मूर्ति चुराई थी और भगवान हनुमान की दो मूर्तियों को तोड़ दिया था और दो मूर्तियों में से एक को मसूरी थाना क्षेत्र के मिसल गढ़ी इलाके में स्थित शिव मंदिर के बाहर फेंककर उस पर तेजाब डाल दिया था।
 
सूचना मिलने पर कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। कुमार ने बताया कि मंदिर के पुजारी सेवाश द्विवेदी से सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
 
त्योहारी माहौल को देखते हुए किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मंदिर और क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। (भाषा) 

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख