Hanuman Chalisa
✕

इंटरव्यू में दिव्यांग से चलवाई साइकिल, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Updated: बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (12:33 IST)
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में एक शर्मसार कर देने वाले घटनाक्रम में चपरासी पद के लिए इंटरव्यू देने आए दिव्यांग से जबरदस्ती साइकिल चलवा दी। इलाहाबाद हाइकोर्ट ने इस मामले में फटकार लगाते हुए कहा कि सरकारी अधिकारी न सिर्फ दिव्यांग के अधिकारों की रक्षा करने में असफल रहे बल्कि उसके सम्मान को भी ठेस पहुंचाई है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 3 माह में दिव्यांग को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का भी आदेश दिया। 
 
न्यायमूर्ति एसडी सिंह ने सहारनपुर के प्रदीप कुमार गुप्ता की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि सरकारी मशीनरी ने न सिर्फ दिव्यांग को फेल कर दिया बल्कि उसके मौलिक अधिकारों और स्वतंत्रता का हनन भी किया है।
 
अदालत ने कहा कि अधिकारियों ने उसे यह बताने की बजाय कि यह पद दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित नहीं है, उसे साइकिल चलाने के लिए कहा। विज्ञापन में इस बात का जिक्र नहीं था कि किस तरह की साइकिल चलानी है इसलिए याची से ट्राई साइकिल चलाई जा सकती थी। जो वह बड़ी कुशलता से चला सकता था।
 
प्रदीप ने राजकीय डिग्री कॉलेज देवबंद सहारनपुर में लाइब्रेरी चपरासी पद के लिए आवेदन किया था। इस पद के लिए योग्यता पांचवी पास और साइकिल चलाने की थी। कॉलेज के प्रिंसिपल ने जब साक्षात्कार लिया तो उन्होंने हाईस्कूल पास की योग्यता मांगी जो याची के पास नहीं थी। वह साइकिल भी नहीं चला सकता है।
 
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि पद आरक्षित नहीं होने के कारण याची नियुक्ति का दावा नहीं कर सकता। अदालत ने इस बात पर भी हैरानी जताई की पद चिह्नित किए बगैर और बिना आरक्षण के विज्ञापन जारी किया गया।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख