Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश विधानसभा में पोषण आहार की गूंज, कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, बोली सरकार, भ्रम फैला रहा विपक्ष

Updated: बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (18:13 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में पोषण आहार को लेकर आज कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरु होने से पहले कांग्रेस विधायकों ने आज विधानसभा के गेट नंबर-3 पर हाथों में तख्तियां लेकर पोषण आहार मामले को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार ने कुपोषित बच्चों के पोषण आहार में बड़ा घोटाला किया है। 

कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्योपुर में चीतों के स्वागत आ रहे है वहीं श्योपुर कुपोषण के मामले में मध्यप्रदेश में नंबर-1 है। विधानसभा के गेट पर प्रदर्शन करने के बाद जब कांग्रेस विधायक गेट नंबर-3 से विधानसभा में जाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। विधायकोंं को रोकने का मुद्दा भी सदन के अंदर उठा।

वहीं पोषण आहार मामले पर सदन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार का पक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोषण आहार मामले में कोई गडबड़ी नहीं हुई है और विपक्ष केवल भ्रम फैला रहा है। 

वहीं दूसरी सदन की कार्यवाही शुरु होते ही सदन में कमलनाथ की गैरमौजदूगी का मामला सत्ता पक्ष के विधायकों ने उठाया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव और कांग्रेस के सीनियर विधायक बाला बच्चन के बीच तीखी नोंक झोंक हुई।   
ALSO READ: मध्यप्रदेश के पोषण आहार मामले की दिल्ली तक गूंज,मनीष सिसोदिया ने PM मोदी से पूछे सवाल, सरकार बोलीं, नहीं हुआ कोई घोटाला
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के सदन में नहीं आने को लेकर दिए बयान पर संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा अगर कमलनाथ सदन में नहीं आना चाहते है तो उनको सदन से इस्तीफा दे देना चाहिए। कमलनाथ लगातार सदन के खिलाफ बयानबाजी कर लोकतंत्र के मंदिर पर सवाल उठा रहे है। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख