suvichar
✕

अटल घाट से खुद को दूर न रख पाए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत...

Updated: मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (22:35 IST)
कानपुर। कानपुर में बुधवार को चंद्रशेखर आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कैलाश भवन में होने वाली किसान गोष्ठी के मुख्य अतिथि के रूप में मंगलवार को कानपुर पहुंचे गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी खुद को अटल घाट से दूर नहीं रख पाए और उन्होंने कानपुर पहुंचते ही विश्राम करने के पश्चात देर शाम अटल घाट देखने की इच्छा प्रकट की। 
ALSO READ: युवाओं की पहली पसंद बना कानपुर का अटल घाट (फोटो)
राज्यपाल आचार्य देवव्रत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिलाधिकारी कानपुर डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी व डीआईजी कानपुर अनंत देव तिवारी के साथ अटल घाट पर पहुंचे और उन्होंने घाट का जायजा लिया। राज्यपाल ने जिला प्रशासन की जमकर तारीफ भी की। 
इस दौरान गुजरात के राज्यपाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बुधवार को होने वाली किसान गोष्ठी के माध्यम से गंगा किनारे बसे गांवों में जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें किसानों को रासायनिक खेती करने से होने वाले परिणाम तथा जैविक खेती की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
 
इस गोष्ठी में गंगा किनारे बसे इन गांवों से लगभग 1,036 किसानों को बुलाया गया है जिन्हें रासायनिक खेती से निकलने वाले पदार्थों से मां गंगा में घुलने वाले जहर के विषय में बताया जाएगा। उन्हें जैविक खेती के विषय में जागरूक करने के साथ ही इसके महत्व को बताया जाएगा जिससे कि उन्हें अधिक मुनाफा हो। बुधवार को होने वाली किसान गोष्ठी में गुजरात के राज्यपाल देवव्रत के साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

LIVE: नाना पाटेकर का निधन, दिल्ली में आज भी CEC के खिलाफ प्रदर्शन

नाना पाटेकर के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक, कहा- भारतीय सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति

'तिरंगे के लिए समर्पित था जीवन': नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- वे परिंदे की तरह फिल्मों के आसमान में उड़े

असल जिंदगी में भी हीरो थे नाना पाटेकर: कारगिल युद्ध में सैनिकों के साथ बिताए थे 60 दिन, घट गया था 20 किलो वजन

Top News 8 October: नाना पाटेकर का निधन, जीएसटी काउंसिल की बैठक, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

अगला लेख