Hanuman Chalisa
✕

ईंट-भट्ठे पर हुआ प्यार, 5 साल छोटे प्रेमी के साथ भागी 2 पोतों की दादी

Updated: रविवार, 5 अक्टूबर 2025 (19:13 IST)
उत्तरप्रदेश के झांसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की दादी अपने से पांच साल छोटे युवक के साथ भाग गई। भागते समय वह अपने साथ 40 हजार रुपए और घर में रखे गहने-जेवर भी ले गई। महिला की इस हरकत के बाद अब पूरा परिवार शर्मिंदगी महसूस कर रहा है और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

मीडिया खबरों के मुताबिक प्रेमी के साथ भागी महिला दो बच्चों की दादी जरूर है, लेकिन उसकी उम्र महज 40 साल थी। उसके दोनों बेटों की भी शादी हो चुकी है और दोनों के बच्चे भी हैं, लेकिन दादी बनने के बावजूद महिला प्रेम में इस कदर डूबी कि पति, बहुएं और छोटे-छोटे पोते-पोतियों को छोड़कर फरार हो गई।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक मामला मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र का है। स्यावरी गांव के रहने वाले कामता प्रसाद आदिवासी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में दो बेटे, उनकी पत्नियां और छोटे-छोटे पोते-पोतियां हैं। हालांकि, उनकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। 
 
कामता प्रसाद ने बताया कि ढाई साल पहले उनकी पत्नी सुखवती मजदूरी के लिए भिंड जिले के एक ईंट-भट्ठे पर गई थी। यहीं उसकी मुलाकात राठ तहसील के बिहुनी गांव के रहने वाले अमर सिंह प्रजापति से हुई। शुरुआत में जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों दोस्त बने और धीरे-धीरे दोस्ती नजदीकी में बदली। फिर यह रिश्ता प्यार तक पहुंच गया और दोनों फरार हो गए। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma (प्रतीकात्मक फोटो)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख