Daily Horoscope
✕

कानपुर में डेंगू पर सरकार सख्त, हो जाइए सावधान! नहीं तो हो सकती है 6 माह की जेल या फिर 1 हजार का जुर्माना

Updated: गुरुवार, 16 सितम्बर 2021 (16:28 IST)
कानपुर देहात। अगर आप कानपुर देहात में रहते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि जिले में तेजी के साथ बढ़ रहे डेंगू और मलेरिया के प्रकोप को रोकने के लिए जिलाधिकारी कानपुर देहात बेहद सख्त हो गए हैं। उन्होंने डेंगू और मलेरिया के प्रकोप को रोकने के लिए बेहद कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं, साथ ही जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि डेंगू और मलेरिया को रोकने के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देशों का अपने-अपने क्षेत्र में कड़ाई से पालन कराया जाए और निर्देशों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

ALSO READ: कानपुर, प्रयागराज में तेजी
 से फैल रहा है डेंगू


जिलाधिकारी की चेतावनी: कानपुर देहात के जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने डेंगू और मलेरिया के जनपद में बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उन नागरिकों को विशेष रूप से चेतावनी जारी की है, जो डेंगू और मलेरिया के संबंध में प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं तथा जिनकी लापरवाहियों के कारण डेंगू के लार्वा पनप रहे हैं। जनपद के नागरिकों को डेंगू या मलेरिया जैसी बीमारियां उत्पन्न होने का खतरा हो रहा है। जिलाधिकारी ने नागरिकों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हर नागरिक सचेत बने, जिम्मेदार बने जिससे कि इस संक्रामक बीमारी से स्वयं बच सकें और अन्य व्यक्तियों की भी सुरक्षा हो सके।

ALSO READ: प्लेटलेट्स बढ़ाने के उपाय : बढ़ रहा है डेंगू का खतरा, इन 4 चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल
 
क्या है आईपीसी 188: आईपीसी की धारा 188 यह कहती है कि यदि कोई नागरिक सरकार के ऐसे आदेश का उल्लंघन करता है जिससे मानव जीवन स्वास्थ्य या सुरक्षा आदि को खतरा होता है तो ऐसे नागरिक को 6 माह की जेल या 1,000 रुपए जुर्माना या दोनों की ही सजा दी जा सकती है।

 
जारी हुई 50 को नोटिस: जिलाधिकारी के निर्देश के बाद आनन-फानन में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में औचक निरीक्षण करके 50 लोगों को नोटिस भी जारी किया है। ये नोटिस प्रशासन द्वारा कानपुर देहात के राजपुर, सिकन्दरा, रनियां, अकबरपुर, डेरापुर, शिवाजी नगर, तिंगाई, अकबरपुर, अमरौधा इत्यादि जगहों पर आम लोगों को जारी किए गए हैं।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख