Daily Horoscope
✕

देवरिया में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

Updated: सोमवार, 14 मार्च 2022 (19:58 IST)
देवरिया। देवरिया जिले में युवकों द्वारा एक किशोरी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, अभी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
 
देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात करीब आठ बजे की है। उन्होंने कहा कि मदनपुर थाना अंतर्गत एक गांव की किशोरी जब अपने गाय को बांधने के लिए घारी (वह स्थान जहां पर जानवरों को बांधा जाता है) में गई, तो वहां पहले से ही घात लगा कर बैठे उसी गांव के कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया।
 
सोनकर के मुताबिक युवकों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और चेहरे पर गोबर पोतने के बाद किशोरी से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। अपर पुलिस अधीक्षक का यह भी कहना है कि कुछ माह पूर्व किशोरी ने आरोपियों के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया था।
 
उन्होंने कहा कि इससे नाराज होकर आरोपियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर बदला लिया। अपर पुलिस अधीक्षक सोनकर ने बताया कि इस मामले में पूरे प्रकरण की जांच कराकर उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख