dharma sangrah
✕

गाजियाबाद की बुलट रानी ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, अब पुलिस के शिकंजे में

Updated: सोमवार, 29 अगस्त 2022 (19:44 IST)
गाजियाबाद। बुलट रानी के नाम से मशहूर शिवांगी डबास मुसीबत पड़ गई है। सोशल मीडिया पर बुलट रानी के लाखों प्रशंसक उस समय निराश हो गए, जब उनका पुलिस से नोकझोंक का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। उन पर आरोप है कि वह रॉन्ग साइड से अपनी मित्र के साथ जा रही थीं और उन्होंने महिला सिपाही की स्कूटी को टक्कर मार दी।
 
टक्कर लगने के बाद शिवांगी ने महिला सिपाही से अभद्रता करते हुए उसे थप्पड़ जड़ दिया। पुलिसकर्मियों की शिकायत पर उन्हें यातायात नियमों को तोड़ना, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आधार पर मधुबन बापूधाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
 
रविवार की रात गाजियाबाद में दो महिला सिपाही अपनी ड्यूटी खत्म करके स्कूटी पर जा रही थीं, अचानक से गलत दिशा में आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। चलती कार में बुलट रानी और उनकी एक सहेली बैठकर वीडियो शूट कर रही थीं। इसी दौरान उनकी कार महिला पुलिसकर्मी की स्कूटी से टच हो जाती है, जिस पर महिला सिपाही विरोध करती है।
 
शिवांगी से विरोध बर्दाश्त नहीं होता और वह पुलिसकर्मियों के साथ गलत व्यवहार करते हुए थप्पड़ जड़ देती है। यह कोई पहला मामला नही है, जब इस बुलट रानी ने वीडियो बनाते समय ट्रैफिक नियमों को तोड़ा हो। यातायात नियमों की अवहेलना करके सोशल मीडिया वीडियो बनाने को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं।
 
सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर : सोशल मीडिया पर शिवांगी डबास के लाखों फॉलोअर्स हैं और वह हरदम अपने प्रशंसकों में छाई रहती हैं। जब उनको हिरासत में लेने की खबर सोशल मीडिया पर आई तो उनके फैंस निराश हो गए।

वहीं शिवांगी का कहना है कि जब वह मोबाइल से वीडियो बना रही थीं तो पुलिसकर्मी ने मोबाइल पर हाथ मारा था। उससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिवांगी डबास के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने के मामले में उनको हिरासत में ले लिया है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख