Hanuman Chalisa

...तो सर तन से जुदा, अब गाजियाबाद के डॉक्टर को मिली धमकी

Updated: मंगलवार, 13 सितम्बर 2022 (20:05 IST)
गाजियाबाद। गाजियाबाद के एक डॉक्टर को हिन्दू संगठनों का समर्थन करना भारी पड़ रहा है। डॉक्टर को एक विदेशी नंबर से व्हॉट्सएप कॉल पर सर तन से जुटा करने की धमकी मिली है। इसके चलते डॉक्टर अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत भी की है। जिस नंबर से कॉल की है, वह कथित तौर पर अमेरिका का बताया जा रहा है।
 
मामला गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है। यहां डॉक्टर अरविंद वत्स का अपना क्लिनिक है। डॉक्टर वत्स को 1 सितंबर की रात्रि में पहली व्हॉट्सएप कॉल आती है जिसे वे सुनते नहीं हैं। 7 सितंबर को उसी नंबर से दूसरी व्हॉट्सएप कॉल आती है जिसमें फोन करने वाला शख्स धमकी देते हुए कहता है कि वे हिन्दू संगठनों का समर्थन नहीं करें, वरना उसका हश्र भी अन्य लोगों की तरह होगा। कन्हैया कुमार जैसा होगा। जैसे उसको मारा था, वैसे ही गुस्ताख-ए-रसूल की सजा के तौर पर तुम्हारा सर भी तन से जुदा कर दिया जाएगा।
 
डॉ. अरविंद के मुताबिक फोन पर उन्हें यह कहकर धमकाया जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी और यति नरसिंहानंद भी तुझे बचा नहीं पाएंगे। तेरे हर एक क्षण की खबर हमारे पास है। चप्पे-चप्पे पर हमारे आदमी तुम्हारी निगरानी कर रहे हैं।
 
इस व्हॉट्सएप काल के बाद डॉक्टर बेहद घबराए हुए हैं। उनकी घबराहट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे मीडिया से बातचीत के दौरान भावुक हो जाते हैं। फिलहाल उन्होंने कॉल की जानकारी पुलिस को देते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।
डॉक्टर अरविंद वत्स पिछले 20 वर्षों से लोहिया नगर में अपना क्लिनिक चला रहे हैं। उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स नंबर से धमकीभरी कॉल आ रही थी। सबसे पहला फोन उनको 1 सितंबर की रात्रि में आया था और नींद में होने के कारण उन्होंने बात नहीं की। फिर दूसरी बार उनको उसी नंबर से 7 सितंबर को धमकीभरा फोन आता है जिसे सुनकर वे डर जाते हैं और पुलिस से मामले की शिकायत करते हैं।
 
पुलिस का कहना है कि वह व्हॉट्सएप कॉल थी जिसे वैरीफाई करवाया जा रहा है। आजकल आधुनिक टेक्नोलॉजी के जरिए आप कहीं भी बैठकर दूसरी कंट्री का कोड लगाकर व्हॉट्सएप कॉल कर सकते हैं। इस नंबर पर पुलिस की साइबर सेल काम कर रही है और जल्दी ही केस को वर्कआउट कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

अगला लेख