dharma sangrah
✕

मुरादनगर जहां श्मशान से घर पहुंची थी लाशें... सिसकियों में डूबा पूरा इलाका, एक गली से उठीं 8 अर्थियां...

Updated: मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (13:47 IST)
मुरादनगर जहां श्मशान से घर पहुंची थी लाशें... सिसकियों में डूबा पूरा इलाका, एक गली से उठीं 8 अर्थियां... 
गाजियाबाद के मुरादनगर की यूं तो हर गली शोक में डूबी है, चारों ओर मातम पसरा है, लेकिन यहां एक गली ऐसी भी है जहां श्मशान हादसे में 8 लोगों की मौत हुई।

किसी के सिर से पिता का साया छिन गया तो किसी सुहागन का असमय ही सिंदूर मिट गया। कहीं मां-बाप अपने लाड़ले के गम में बिलख रहे थे। चारों ओर सन्नाटा, सि‍सकियां और रुदन था। जो लोग एक दूसरे को सहारा दे सकते थे, वे खुद ही अपनों के जाने के गम में दुखी थे। 
 
'भ्रष्टाचार की छत' ने एक झटके में कई परिवार उजाड़ दिए। मुरादनगर की डिफेंस कॉलोनी में ऐसा माहौल था कि जिसने भी देखा अपने आंसू नहीं रोक पाया। कहीं बच्चे अपने पिता की मौत पर बिलख रहे थे, कई महिलाएं अपने पति के गम में बेहाल थीं। इस हादसे की एक और दर्दनाक स्थिति यह थी कि आमतौर पर शव श्मशान जाते हैं, जबकि इस मामले में लाशें श्मशान से घर आई थीं। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 के लगभग लोग घायल हुए हैं। 
इसी कालोनी में 11 की साल की अनुष्का के दुख का तो कोई अनुमान भी नहीं लगा सकता। राजस्व विभाग में पेशकार पिता इस हादसे में चल बसे। मां पहले से ही मानसिक रूप से कमजोर हैं। बड़ी बहन दो साल पहले आत्महत्या कर चुकी है। ऐसे में उसका भविष्य क्या होगा इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। 
 
इस हादसे ने 2 छोटे-छोटे बच्चों से भी पिता का साया छीन लिया। सब्जी बेचने वाले 48 साल के ओंकार भी इसी दुर्घटना में चल बसे। इसी तरह और भी बच्चे हैं जिनके पिता इस हादसे में काल के गाल में समा गए। यह दुर्घटना इनके भविष्य पर बड़ा सवाल छोड़ गई है। लोगों की आवाज उठाने वाले पत्रकार मुकेश सोनी इस घटना के बाद पूरी तरह मौन है। इन्हें खुद अपने 22 वर्षीय बेटे की चिता को आग देनी पड़ी। 
मौत का 'मौन' : दरअसल, जिस रविवार को जिस समय यह हादसा हुआ था उस समय लोग दयाराम नामक व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने आए थे और अंत्येष्टि के बाद मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट के लिए मौन रख रहे थे। उस समय हलकी बारिश भी हो रही थी, तभी गैलरी की छत भरभराकर उड़ी।

इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। सरकार ने पहले 2-2 लाख रुपए के मुआवजा देने का ऐलान किया था फिर यह राशि बढ़ाकर 10-10 लाख रुपए कर दी थी। योगी सरकार ने इंजीनियर और ठेकेदार पर रासुका लगाने का भी आदेश दिया है। मृतकों के परिजनों ने इस घटना के विरोध में सोमवार को हाईवे भी जाम किया था। 
 
हालांकि यह घटना अपने पीछे बहुत बड़ा सवाल छोड़ गई है, कब तक आम आदमी भ्रष्टाचार की बलि चढ़ता रहेगा? ... और क्या 10-10 लाख का मुआवजा उन लोगों के परिजनों को लौटा पाएगा, जिन्होंने अपनों को खोया है?

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख