सम्बंधित जानकारी
- गाजियाबाद में अंत्येष्टि स्थल की छत गिरने के मामले में JE समेत 3 गिरफ्तार, भ्रष्टाचार ने लील ली 25 जिंदगियां
- गाजियाबाद हादसे में अब तक 25 लोगों की मौत, ठेकेदार और नगर पालिका अफसरों पर FIR
- गाजियाबाद : श्मशान घाट हादसे में 24 लोगों की मौत, EO-JE पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज
- सोनिया गांधी, ममता बनर्जी और शरद पवार से भी लिया जाएगा अयोध्या राम मंदिर निर्माण के लिए दान : चंपत राय
- गाजियाबाद के श्मशान घाट की छत गिरने से 23 लोगों की मौत, CM योगी ने मांगी रिपोर्ट
गाजियाबाद हादसा, 3 शवों को सड़क पर रखकर लगाया जाम, हाईवे पर लगी कतार
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुरादनगर मोक्षस्थली हादसे में मारे गए लोगों परिजनों को 2-2 लाख रुपए देकर मरहम लगाने की कोशिश की है। लेकिन कुछ मृतक परिजन इससे संतुष्ट नही हैं, जिसके चलते उन्होंने हादसे में मारे गए तीन लोगों के शवों को सड़क पर रखकर गाजियाबाद मेरठ हाईवे जाम कर दिया।
जाम के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्थानीय पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। कड़ी मशक्कत के बाद एडमिनिस्ट्रेशन ने शवों को साइड में रखवाया और जाम खुलवाया। पीड़ित परिवार अभी भी तीनों शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार नहीं है।
गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर रखे गए शवों में दो शव प्रदीप और सुनील के हैं, जो रिश्ते में चाचा-भतीजे थे और उनकी रविवार मुरादनगर श्मशान हादसे में मौत हो गई। मृतक सुनील के परिजनों का कहना है कि उसके दो छोटे बच्चे हैं, अब इनकी देखभाल कौन करेगा।
मृतकों के परिजन चाहते हैं कि हादसे के शिकार हुए लोगों के परिवार के लालन-पालन की जिम्मेदारी सरकार लें। जिसके चलते आज मुरादनगर हाईवे पर तीन लाशें रखकर गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले रास्ते को भीड़ ने जाम किया गया, जिससे हाईवे पर कई किलोमीटर जाम लग गया।
पुलिस प्रशासन ने पीड़ित परिजनों को समझाकर हाईवे से शव हटवा दिए हैं, परिजनों ने फिलहाल शवों को मुरादनगर थाने के समीप रख दिया है, लेकिन परिवार अभी अंतिम संस्कार करने कै तैयार नहीं है।
