shradh paksha
✕

शॉर्ट सर्किट से गैस सिलेंडरों में लगी आग, 3 बच्चियों समेत 5 की मौत

4 लोगों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में

Updated: बुधवार, 6 मार्च 2024 (10:27 IST)
Gas cylinder caught fire due to short circuit : राजधानी लखनऊ (Lucknow) के ग्रामीण क्षेत्र काकोरी कस्बे में रहने वाले मुशीर के घर में शॉर्ट सर्किट (short circuit) की वजह से 2 सिलेंडरों (2 cylinders) में विस्फोट हो गया जिसमें 3 बच्चियों और 1 महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर लोग से घायल हो गए। हादसे में झुलसे 4 लोगों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
 
पुलिस के मुताबिक काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात 2 मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगते ही सिलेंडर में धमाका हुआ। हादसे में दंपति समेत 5 लोगों की मौत हो गई। इसमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हाता हजरत साहब निवासी मुशीर अली (50) जरदोजी का काम करते हैं। मंगलवार रात करीब 10.30 बजे उनके मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई।
 
आग में परिवार के 9 लोग झुलसे : उन्होंने बताया कि आग लगने के कुछ ही मिनट बाद सिलेंडर में तेज धमाका हुआ। जब तक मकान के भीतर के लोग बाहर निकल पाते तब तक आग पूरे मकान में फैल गई। आग में परिवार के 9 लोग जल गए। अधिकारी के अनुसार इन लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां मुशीर (50), उनकी पत्नी हुस्ना बानो (45), उनकी भतीजी राइया (5) और भांजियों हिबा (2) तथा हुमा (3) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 
4 लोगों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में : उन्होंने कहा कि घायल हुए 4 अन्य लोगों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जहां इनकी हालत गंभीर बताई जाती है। इनमें ईशा (17), लकाब (21), अमजद (34) और अनम (18) हैं। स्थानीय पुलिस बल व दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख