manglik dosh calculator
✕

UP: नोएडा में गैंगरेप पीड़िता को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Updated: गुरुवार, 1 अगस्त 2024 (16:17 IST)
नोएडा। उत्तरप्रदेश के नोएडा (Noida) में एक सामूहिक बलात्कार की पीड़िता (gang rape victim) को गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
दलित समुदाय की पीड़ित युवती ने थाना सूरजपुर में शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह अपने मुकदमे की पैरवी करने के लिए सूरजपुर स्थित अदालत में पहुंची तो वहां पर 2 नकाबपोश लोगों ने उसे धमकी दी। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि नकाबपोश दोनों व्यक्तियों ने उसे मुकदमे में गवाही नहीं देने के लिए कहा और ऐसा नहीं करने पर उसकी हत्या करने की धमकी दी।

ALSO READ: मेरठ में युवती की गला काटकर हत्या, जंगल में मिला शव, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन, परिजनों ने लगाया गैंगरेप का आरोप
 
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 93 में रहने वाली पीड़ित युवती ने बुधवार की रात को थाने में मामला दर्ज कराया था कि उससे कुछ लोगों ने वर्ष 2023 में सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता के हवाले से उन्होंने बताया कि इस मामले की सुनवाई जनपद गौतमबुद्ध नगर के न्यायालय में चल रही है।

ALSO READ: इंदौर में BJP पार्षद पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, मदद के बहाने कई बार बनाए शारीरिक संबंध
 
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह अपने मुकदमे की पैरवी के लिए बुधवार को सूरजपुर स्थित जनपद न्यायालय में गई थी। युवती के अनुसार मुकदमे की पैरवी करने के पश्चात जब वह गेट नंबर 2 से बाहर निकली तो 2 नकाबपोश लोग उसे धमकी देने लगे और उससे कहा कि तुम अपनी गवाही वापस ले लो, वरना अच्छा नहीं होगा। पीड़िता ने कहा कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख