biodatamaker
✕

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की बढ़ी मुश्किल, 'यूपी में का बा!' पर पुलिस ने दिया नोटिस

Updated: बुधवार, 22 फ़रवरी 2023 (16:15 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात पुलिस ने बिहार की रहने वाली लोक गायिका नेहा के घर मंगलवार देर रात पहुंचकर एक नोटिस दी है। थाना प्रभारी (अकबरपुर) प्रमोद कुमार शुक्ला ने नेहा को नोटिस जारी करते हुए 7 सवाल पूछे हैं। नेहा को 3 दिन के अंदर पुलिस को जवाब देना है। नेहा ने नोटिस रिसीव करते हुए एक वीडियो टि्वटर पर डाला है। इसके साथ ट्विटर पर लिखा है कि 'यूपी में का बा!' पर पुलिस का नोटिस..!'
 
यह लिखा है नोटिस में
 
आपको अवगत कराना है कि डिजिटल साधन के माध्यमों के द्वारा एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जो प्रथम दृष्टया आपका प्रतीत होता है जिसके बोल कुछ इस प्रकार हैं... 'यूपी में का बा' उक्त प्रसारित वीडियो के संबंध में आपसे अपेक्षा है कि आप निम्न बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट करें-
 
1- क्या आप क्या वीडियो में आप स्वयं हैं अथवा नहीं?
 
2- यदि वीडियो में आप स्वयं हैं तो स्पष्ट करें कि क्या यह वीडियो आपके द्वारा यूट्यूब चैनल Neha Singh Rathore 'यूपी में का बा Season 2' शीर्षक से तथा ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger पर अपनी स्वयं की ई-मेल आईडी से अपलोड किया गया था अथवा नहीं?
 
3- क्या Neha Singh Rathore Channel और ट्विटर अकाउंट @nehafolksinger आपके हैं अथवा नहीं? यदि हैं तो क्या आपके द्वारा इनका उपयोग किया जाता है या नहीं?
 
4- वीडियो में प्रयुक्त किए गए गीत के शब्द क्या आपके द्वारा स्वयं लिखे गए हैं अथवा नहीं?
 
5- यदि उक्त गीत आपके द्वारा स्वयं लिखा गया है तथा आप इसे प्रमाणित करती हैं अथवा नहीं?
 
6- यदि उक्त गीत किसी अन्य के द्वारा लिखा गया है तो क्या आपके द्वारा लेखक से उसकी पुष्टि सत्यापित करवाया गया अथवा नहीं।
 
7- उक्त गीत से उत्पन्न भावार्थ से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव से आप भिज्ञ हैं अथवा नहीं?
 
आपके इस गीत के कारण समाज में वैमनस्यता तथा तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। अत: आपके उक्त वीडियो पर आपके द्वारा स्थिति स्पष्ट किया जाना न्यायोचित है। अत: उक्त नोटिस की प्राप्ति से 3 दिवस के अंदर इसका स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। यदि आपका जवाब संतोषजनक नहीं होता है तो आपके विरुद्ध आई.पी.सी./सी.आर.पी.सी. की सुसंगत धाराओं में न्यायोचित आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

योगी सरकार व डीएम पर साधा था निशाना
 
कानपुर देहात में 13 फरवरी को मां-बेटी की झोपड़ी के अंदर जलकर दर्दनाक हुई मौत के बाद नेहा ने बुलडोजर और डीएम कानपुर देहात पर सवाल खड़े करते हुए एक गीत गाया था। गीत में नेहा ने कहा था कि 'बाबा के दरबार में घरबार ढह रहे हैं, मां-बेटी को आग में झोंका जा रहा है। बुलडोजर से दीक्षित परिवार को रौंदा जा रहा है। यूपी में का बा बाबा की डीएम तो बड़ी रंगबाज बा, कानपुर देहात में ले आई राम राज बा। बुलडोजर से रौंदते दीक्षित के घरबार बा। यही बुलडोजर पर बाबा के नाज बा।' इसके साथ अधिकारियों और लोकतंत्र पर सवाल खड़े करते हुए नेहा ने योगी सरकार पर भी निशाना साधा था।
 
क्या बोले क्षेत्राधिकारी?
 
कानपुर देहात अकबरपुर क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि अकबरपुर थाने में लिखित व मौखिक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें बताया गया था कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर नेहा के द्वारा अपलोड किया गया है जिससे समाज में वैमनस्यता तथा तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई है। इसको लेकर थाना प्रभारी अकबरपुर द्वारा उक्त महिला को 160 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी की गई है। नोटिस का जवाब मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख