Hanuman Chalisa
✕

मेरठ : कॉलेज में 2 गुटों के बीच मारपीट, फायरिंग में घायल हुए 3 छात्र

Updated: सोमवार, 16 जनवरी 2023 (20:22 IST)
मेरठ। मेरठ जिले के लालकुर्ती क्षेत्र में स्थित मेरठ कॉलेज में सोमवार को छात्रों के 2 गुटों के बीच मारपीट और फायरिंग में 3 छात्र घायल हो गए। घटना के दौरान गोली चलने की भी खबर है। कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सोमवार दोपहर मेरठ कॉलेज के छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर संघर्ष हो गया, जिसमें 3 छात्र घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
इस बारे में सजवाण ने कहा कि घटना में एक गोली चलने की जानकारी मिली है। वारदात में घायल छात्रों निशांत तोमर और शिवम चौधरी एक गुट के हैं, जबकि प्रियांशु दूसरे गुट का छात्र है।
 
उन्होंने बताया कि क्योंकि कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है, इसलिए पुलिस की तरफ से ही मुकदमा लिखा जा रहा है।
 
लालकुर्ती थाने के प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार फिलहाल तीनों घायल छात्र पुलिस हिरासत में हैं। विवाद क्यों हुआ है? इसका पता नहीं चल पाया है।
 
उधर, घायल छात्र प्रियांशु का कहना है कि कुछ बाहरी छात्र विश्वविद्यालय परिसर में घुस आए थे और वे बिना किसी कारण के मारपीट करने लगे, लेकिन पुलिस के आने पर हमला करने वाले भाग गये। भाषा Edited by Sudhir Sharma

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

दक्षिण में भारी बारिश तो उत्तर भारत में गिरेगा पारा, जानिए कहां कैसा है मौसम?

झारखंड सरकार को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने का आदेश किया खारिज

LIVE: पंजाब के राजपुरा में ट्रेन में लगी आग, 4 डिब्बे खाक

रोज 30 सिगरेट जितना जहर पी रहे लोग! दिल्ली प्रदूषण पर SC सख्त, CJI बोले- पाबंदियां लगाने से नहीं बनेगा काम

स्थापना दिवस पर देवभूमि पहुंचे अमित शाह, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी ने संवारा है उत्तराखंड, सबसे पहले होगा विकसित'

अगला लेख