dharma sangrah

महर्षि वाल्मीकि से तालिबान की तुलना, शायर मुनव्‍वर राना के खिलाफ प्रकरण

Updated: शनिवार, 21 अगस्त 2021 (07:40 IST)
लखनऊ। तालिबान की तुलना रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि से करना शायर मुनव्वर राना को खासा महंगा पड़ गया। हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने उनके खिलाफ शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया है।
 
वाल्मीकि समाज के नेता पीएल भारती की तहरीर पर राना के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने तथा अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
 
भारती ने हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत में दावा किया कि मुनव्‍वर राना ने महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करके देश के करोड़ों दलितों का अपमान किया है और हिंदू आस्था को चोट पहुंचाई है। भारती के अलावा आंबेडकर महासभा के महामंत्री अमरनाथ प्रजापति ने भी राना के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
 
शुक्रवार को डॉक्टर आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल ने एक बयान में कहा कि मुनव्वर राना की टिप्पणी से दलित खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। गौरतलब है कि एक चैनल पर चर्चा के दौरान मुनव्‍वर राना ने तालिबान की तुलना महर्षि वाल्मीकि से की थी। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख