1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Chief Minister Yogi's target on the opposition in the Taliban case
Written By
पुनः संशोधित: गुरुवार, 19 अगस्त 2021 (15:36 IST)

CM योगी ने साधा विपक्ष पर निशाना, कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का कर रहे हैं समर्थन

लखनऊ। संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान द्वारा तालिबान का समर्थन करने के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधा। महिलाओं के साथ क्या क्रूरता बरती जा रही है, बच्चों के साथ किस तरह क्रूरता बरती जा रही है। लेकिन, कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। 
 
मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि ऐसे लोगों के चेहरे समाज के सामने एक्सपोज किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अध्यक्षजी, यहां कुछ लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। ये लोग महिला कल्याण की बात करते हैं, लेकिन तालिबानीकरण करना चाहते हैं। 
 
क्या कहा था बर्क ने : उल्लेखनीय है कि सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने तालिबान की तुलना भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से की थी। उन्होंने कहा था कि तालिबान एक ताकत है और उसने अफगानिस्तान में अमेरिका के पांव नहीं जमने दिए। अफगानिस्तान पर अमेरिका ने कब्जा कर रखा था। मगर अफगान आजाद रहना चाहते हैं। 
 
हालांकि मुकदमा दर्ज होने के बाद बर्क अपने बयान से मुकर गए। उन्होंने कहा कि मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा है, यह मुझ पर गलत आरोप हैं। मेरे मुल्क की जो नीतियां होंगी, मैं उसके साथ रहूंगा। तालिबान से मेरा कोई वास्ता नहीं। 
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश में अब सादी वर्दी में नहीं चलेगी 'पुलिसगिरी'!, गृहमंत्री ने दिए संकेत