dharma sangrah
✕

यूपी में बीच सड़क पर सिपाही और होमगार्ड के बीच जमकर चले लात-घूंसे (वीडियो)

Updated: सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (22:46 IST)
जालौन। उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं, जिसके चलते पुलिस महकमे की जमकर किरकिरी होती है। ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के जालौन में इस समय तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें यूपी पुलिस के एक सिपाही व एक होमगार्ड के बीच सड़क पर मारपीट हो रही है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस विभाग के अधिकारियों ने सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं।
 
मारपीट का वीडियो हुआ वायरल : जालौन में एक सिपाही और होमगार्ड के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बीते 28 अगस्त का रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर का बताया जा रहा है और जानकारी के अनुसार वीडियो में डायल 112 पीआरवी में सिपाही धर्मवीर सिंह और होमगार्ड सुनील कुमार दिखाई पड़ रहे हैं और दोनों के बीच विवाद हो रहा है।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सड़क पर एक दूसरे के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। पीआरवी में तैनात अन्य साथी बीच बचाव करने का प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान राहगीरों ने सिपाही होमगार्ड के बीच जारी मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर यूपी पुलिस की किरकिरी हो रही है।
 
क्या बोले अधिकारी : पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो 28 अगस्त का है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और होमगार्ड जवान सुनील कुमार की रिपोर्ट कमांडेंट को भेज दी गई है और पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है।
 

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख