dharma sangrah
✕

कानपुर में पिता ने पहले बेटे को और फिर खुद को किया मौत के हवाले..

Updated: गुरुवार, 16 अप्रैल 2020 (14:32 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में थाना हरबंशमोहाल के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक पिता ने अपने ही बेटे को फांसी के फंदे पर लटकाकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद को भी मौत के हवाले कर दिया और फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल कर रही है। फीलखाना पटकापुर में रहने वाले बड़े भाई विनय कनोडिया ने बताया कि हरबंशमोहाल थाना क्षेत्र के गड़रिया मोहाल की मिलन वाली बिल्डिंग की दूसरी पर मंजिल स्थित फ्लैट में रहने वाले हेमंत कनोडिया एलआइसी एजेंट थे और मौजूदा समय में अपने बेटे अनय के साथ रहकर उसकी परवरिश कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम से वे भाई को कॉल कर रहे थे लेकिन उनका फोन नहीं उठ रहा था तो परिजनों को चिंता हुई और वे सभी भाई के फ्लैट पर पहुंचे। उन्हें आवाज दी और काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जब दरवाजे पर नहीं आया तो दरवाजे पर धक्का मारना शुरू कर दिया और कुछ देर बाद कुंडी खुल गई लेकिन दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देखकर घर वाले चीख पड़े।

एक फंदे पर अनय का शव और दूसरे पर हेमंत का शव लटक रहा था।घरवालों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाले भी फ्लैट में पहुंच गए और सभी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पत्नी की मौत के बाद से एलआईसी एजेंट परेशान थे,जिसके चलते ऐसा कदम उठाया है।लेकिन कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, केजरीवाल भी डिटेन

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी मुंबई में हिरासत में, क्या है CJP प्रोटेस्ट से कनेक्शन

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

अगला लेख