sundarkand

UP : संभल पुलिस चौकी के लिए शुरू हुई खुदाई, जमीन पर दावा करने पहुंचे लोग

Updated: शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (20:39 IST)
Sambhal Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश का संभल जिला पिछले कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है। बीते दिनों शाही जामा मस्जिद सर्वे टीम के साथ अभद्रता और उपद्रव में कई लोगों की जान चली गई थी। वहीं अब धार्मिक मान्यताओं वाले स्थल, कूपों और तालाबों के जीर्णोंद्धार के लिए प्रशासन अतिक्रमण हटा रहा है, खुदाई चल रही है। शाही जामा मस्जिद एरिया अत्यधिक संवेदनशील होने के चलते अब वहां पुलिस चौकी बनाने के लिए बाबा का बुलडोजर गरजता नजर आ रहा है। खुदाई के लिए जमीन पर बुलडोजर चलते ही आसपास के लोग चौकी के लिए चिन्हित जमीन पर अपना दावा करने लगे हैं।

संभल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली क्षेत्र स्थित शाही जामा मस्जिद के निकट एक पुलिस चौकी बनाई जाए। इस चौकी के निर्माण के लिए जुमे की नमाज के बाद जमीन की नपाई करते हुए निशान लगाए गए। उसके बाद नींव की खुदाई के लिए नगर पालिका से योगी बाबा का शिकंजा यानी जेसीबी मशीन मंगाई गई। पुलिस-प्रशासन तेजी के साथ यहां चौकी बनाने के काम में जुट गया है। जेसीबी मशीन से 4 फुट की खुदाई की जा चुकी है।
ALSO READ: संभल का 'रहस्यलोक', बावड़ी की खुदाई से खुलेंगे बड़े राज
शाही जामा मस्जिद के निकट चौकी का काम शुरू करने से पहले पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। खुदाई से पहले नपाई और निशान लगाने के लिए टीम चौकी स्थल पर पहुंची तो मस्जिद कमेटी और आसपास के लोग वहां पहुंच गए और जमीन पर अपना दावा करने लगे। कोई इसे वक्फ की जमीन बता रहा है तो कोई पुश्तैनी जमीन। पुलिस ने खुदाई का काम शुरू करवाते हुए दावा करने वाली पार्टियों से दस्तावेज लाने और उनकी जांच की बात कहीं है।
ALSO READ: RSS के मुखपत्र का दावा, सोमनाथ से संभल तक सभ्यतागत न्याय की लड़ाई
संभल में बीते 24 नवंबर में हुए उपद्रव के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। इस समय यहां पर एक समुदाय विशेष की आबादी के बीच खुदाई का काम भी चल रहा है। पुरातत्व विभाग की टीम सर्वे करके पुराने मंदिरों, कूप और तालाबों को देख रही है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन एहतियाती कदम भी उठा रहा है। संभल में धर्मगुरुओं के साथ बातचीत की जा रही है। संभल में कई स्थानों पर खुदाई के दौरान धार्मिक मान्यताओं से जुड़े कई संकेत, चिन्ह और अवशेष मिलने के चलते पुलिस-प्रशासन चौकन्ना हो गया है।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख