dharma sangrah
✕

UP : बिजली के तारों में फंसा बिजली विभाग का लाइनमैन, फायर ब्रिगेड ने हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से नीचे उतारा

Updated: रविवार, 18 मई 2025 (00:34 IST)
सेक्टर 20 स्थित पावर हाउस के पास एक बड़ा हादसा होने से बच गया, यहां एक लाइनमैन तेज हवा के चलते हाई वोल्टेज बिजली के तारों में फंस गया। घटना के समय लाइनमैन बिजली के टावर पर मेंटेनेंस का कार्य कर रहा था। अचानक से आई तेज हवाओं के झोंके आए जिसमें लाइनमैन का संतुलन बिगड़ा और वह बिजली के तारों के बीच फंस गया। तारों में फंसे लाइनमैन को कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लाइनमैन के तारों के बीच फंसे होने की सूचना स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को दी तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया। करीब 30 मिनट तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लाइनमैन को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
ALSO READ: UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज
लाइनमैन बिजली के तारों से लटका हुआ था और थोड़ी सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत की बात यह रही कि तारों पर लाइनमैन जिस समय मेंटेनेंस का काम कर रहा था, उस समय क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर रखी थी, जिससे चलते उसकी जान बच गई। हालांकि वह बुरी तरह घबरा गया था और नीचे उतरते ही उसे प्राथमिक चिकित्सा दी गई।

वहीं फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना है कि सूचना समय रहते मिल गई अन्यथा लाइनमैन की जान जा सकती थी। वहीं बिजली के तारों में लटके लाइनमैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बिजली कर्मचारियों की जान जोखिम में डालकर किए जा रहे काम की सराहना कर रहे हैं।
ALSO READ: UP : पिटाई के बाद पत्नी को छत से उलटा लटकाया, पति समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
वहीं बिजली विभाग ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विभाग की तरफ से लाइनमैन को जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना कि गई है और उसके परिवार को आश्वस्त किया गया है कि विभाग उनकी मदद करेगा।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख