kalsarpa dosh calculator
✕

श्रद्धालुओं से भरी बस पर पलटा डंपर, शाहजहांपुर में 11 लोगों की मौत

Updated: रविवार, 26 मई 2024 (10:28 IST)
Shahjahanpur accident : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पूर्णागिरि मंदिर दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस के ऊपर गिट्टियों से भरा डंपर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ALSO READ: Rajkot gaming zone fire : वेल्डिंग और 2500 लीटर डीजल से तबाही, 30 सेकंड में सब कुछ खाक
 
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के अनुसर, सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले श्रद्धालु शनिवार रात एक निजी बस से पूर्णागिरी मंदिर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। बस चालक ने रात में खुटार थाना क्षेत्र के हजियापुर में एक ढाबे पर बस रोकी जिसके बाद कुछ यात्री ढाबे पर खाना खाने चले गए जबकि कुछ लोग बस में ही बैठकर जलपान करने लगे।
 
इसी बीच गोला की तरफ से आ रहा गिट्टियों से भरा डंपर अनियंत्रित होकर बस के ऊपर पलट गया और इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य लोग घायल हो गए। ALSO READ: दिल्ली के न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में आग, 7 बच्चों की मौत
<

UP: 11 people dead, 10 injured after truck turns turtle on bus in Shahjahanpur

Read @ANI Story | https://t.co/XNRquAobvH#UttarPradesh #ShahJahanpur #accident pic.twitter.com/XYTvVKF8j0

— ANI Digital (@ani_digital) May 26, 2024 >
मृतकों की पहचान सुमन देवी (36), अजीत (15), आदित्य (आठ), रामगोपाल (48), रोहिणी (20), प्रमोद (30), छुटकी (50), शिव शंकर (48), सीमा (30) सुधांशु (7) एवं सोनवती (45) के रूप में की गई है। घटना में 10 अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
 
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

Parliament Session 2026 : संसद की कार्यवाही फिर शुरू होगी, 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, जानें क्यों अहम है फैसला

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख