sawan somwar

यूपी में जनसंख्या विधेयक 2021 का ड्राफ्ट तैयार, 2 से ज्यादा बच्चे होने पर नहीं मिलेगी यह सुविधाएं...

Updated: शनिवार, 10 जुलाई 2021 (10:21 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में विधि आयोग ने जनसंख्या विधेयक 2021 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। ड्राफ्ट के अनुसार, 2 से ज्यादा बच्चे होने पर ना तो सरकारी नौकरी मिलेगी और ना ही कोई व्यक्ति चुनाव लड़ सकेगा।
 
आयोग ने ड्राफ्ट को सरकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इस पर 19 जुलाई तक जनता से राय मांगी गई है। यह ड्राफ्ट ऐसे समय तैयार किया गया है जब 11 जुलाई को योगी सरकार नई जनसंख्या नीति लाने जा रही है। 
 
इसके लागू होने पर एक साल के अंदर सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ पत्र देना होगा। इसमें उल्लेख करना होगा कि कानून लागू करते समय उनके 2 ही बच्चे हैं। अगर इसका उल्लंघन हुआ तो कर्मचारी को 77 सरकारी योजनाओं व अनुदान से भी वंचित रखने का प्रावधान है।
 
स्थानीय निकाय में चुने जनप्रतिनिधियों को शपथ पत्र देना पड़ेगा कि उनके दो ही बच्चे हैं, अगर तीसरी संतान पैदा करते हैं तो प्रतिनिधि का निर्वाचन रद्द करने का प्रस्ताव है साथ ही चुनाव ना लड़ने का प्रस्ताव भी देना होगा।
 
 
 
इसमें कहा गया है कि अगर 2 बच्चों वाले दंपत्ति अगर सरकारी नौकरी में नहीं हैं तो उन्हें पानी, बिजली, हाउस टैक्स, होम लोन में छूट व अन्य सुविधाएं दी जा सकती है। नसबंदी कराने वाले अभिभावकों को संतान के 20 साल तक मुफ्त इलाज, शिक्षा, बीमा, शिक्षण संस्था व सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देने की सिफारिश की गई है।
 

Show comments

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

Weather Alert : कैसा रहेगा कल का मौसम, 5 अगस्त को कहां होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

मध्य प्रदेश में बस सफर हुआ महंगा, 2 रुपए प्रति किलोमीटर से देना होगा किराया

यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, 4 माह में 20,862 करोड़ से अधिक का राजस्व

गुजरात में चांदीपुरा वायरस का कहर : 184 संदिग्ध मामले, 22 बच्चों की मौत से उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र में दहशत

अगला लेख