गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. misbehave in Block pramukh election lakhimpur khiri
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (15:51 IST)

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में महिला की साड़ी खीचीं, आरोपी गिरफ्तार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में महिला की साड़ी खीचीं, आरोपी गिरफ्तार - misbehave in Block pramukh election lakhimpur khiri
लखीमपुर खिरी। लखीमपुर खीरी जिले में पसगवां ब्लॉक की सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने आरोप लगाया है कि जब वह नामांकन पत्र दाखिल करने जा रही थीं तो रास्ते में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रस्तावक के साथ बदसलूकी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने इस मामले में भाजपा सांसद रेखा वर्मा के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।

इतना ही नहीं नामांकन पत्र दाखिल करते समय रितु सिंह का नामांकन पत्र छीनकर फाड़ दिया गया। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद वह नामांकन दाखिल करने में सफल रही।
 
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी निशाना साधा है। उन्होंने सत्ता के भूखे योगी के गुंडे कहते हुए सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो पोस्ट भी किया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयुक्त से शिकायत की है। 
 
आप नेता संजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा- 'क्या चुनाव आयोग नाम की संस्था समाप्त हो चुकी है? लखीमपुर खीरी में ब्लॉक प्रमुख की प्रस्तावक के साथ खुलेआम गुंडागर्दी की गई। ब्लॉक प्रमुख का चुनाव रद्द हो।'