sundarkand

उन्नाव जिले की काली सुबह, एक्सीडेंट में 18 की मौत, 30 घायल

Updated: बुधवार, 10 जुलाई 2024 (10:47 IST)
Unnao accident : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक खबर लेकर आई। यहां पर एक डबल डेकर स्लीपर बस और कंटेनर की जबरदस्त टक्कर में 18 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं।
 
लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस वे पर एक डबल डेकर बस दूध के कंटेनर में जा घुसी। मौके पर 18 लोगों की मौत से हाहाकार मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, माना जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
 
आज सुबह यह डबल डेकर स्लीपर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली जा रही थी। हादसे के समय बस की रफ्तार तेज थी, यात्री सो रहे थे और अनियंत्रित बस दूध के कंटेनर में पीछे से जा घुसी।
 
बस की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूध के कंटेनर और डबल डेकर स्लीपर डस के परखच्चे उड़ गए। घटना को देखने वालों की रूह कांप उठी, आसपास के लोगों ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया।
 
सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के लोगों ने बस सवार यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक 18 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 यात्री घायल है, इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

LIVE: भारी हंगामे की वजह से लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

पूर्वोत्तर में भूस्खलन का खतरा, उत्तर भारत में भी भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड आध्यात्मिक राजधानी बनने की ओर अग्रसर, जागेश्वर से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

WhatsApp ने बिना चेतावनी हजारों अकाउंट किए ब्लॉक, Meta ने बताया क्यों हुई कार्रवाई

E20 पर AAP का बड़ा प्रदर्शन, केजरीवाल 100 समर्थकों के साथ पीएम आवास की ओर करेंगे मार्च

अगला लेख