biodatamaker

आफत की बारिश: सहारनपुर में उफनती नदी, बह गई पुलिया, फंसा ट्रैक्टर

Updated: गुरुवार, 26 जून 2025 (12:15 IST)
Tractor stuck in culvert in Saharanpur: उत्तरप्रदेश में मानसून की आहट सुनाई देने लगी। यहां सहारनपुर (Saharanpur) जिले की तहसील बेहट भारी बारिश की मार झेलता नजर आ रहा है। शिवालिक (Shivalik) पर्वत श्रृंखला से लगे इस क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार रात्रि से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते इस क्षेत्र की अधिकांश बरसाती नदियां उफान पर हैं। इनमें सहंश्रा नदी सबसे खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है जिसने कई स्थानों पर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।ALSO READ: Weather Update: 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, इन 4 राज्यों को मानसून का इंतजार
 
3 जानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, शाकुंभरी सिद्धपीठ के पास सहंश्रा नदी में फंसा ट्रैक्टर : सहारनपुर जिले में सबसे चिंताजनक स्थिति शाकंभरी सिद्धपीठ के पास पैदा हुई है, जहां सहंश्रा नदी के तेज बहाव में एक ट्रैक्टर फंस गया। फंसे ट्रैक्टर के ऊपर 3 लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। ये सभी नदी पार कर रहे थे लेकिन अचानक से नदी का जलस्तर बढ़ गया जिसके चलते तेज बहाव के भंवर में ट्रैक्टर फंस गया। पानी के बीच फंसे ये तीनों लोग ट्रैक्टर पर बैठकर पानी के कम होने या रेस्क्यू टीम का इंतजार करने लगे। जैसे ही ग्रमीणों को सूचना लगी कि नदी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव में ट्रैक्टर सवार 3 लोग फंस गए हैं, वे आनन-फानन में मदद के लिए पहुंचे और बिना किसी सरकारी मदद के 3 जानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
 
पुलिया बहने से अब्दुल्लापुर गांव का संपर्क टूटा : लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते बेहट क्षेत्र के पॉवर हाउस से अब्दुल्लापुर गांव को जोड़ने वाली पुलिया पानी के तेज बहाव को सहन नहीं कर सकी और वह बह गई। पुलिया के बह जाने से अब्दुल्लापुर गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह टूट गया है। गांव में दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो गई है, वहीं ग्रामीणों को अन्य स्थानों तक पहुंचने में भारी परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों, बीमार व्यक्तियों और वृद्धजनों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग के लिए जो रास्ते इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं, वह अधिकतर कीचड़भरे और फिसलन वाले हैं।ALSO READ: दक्षिण पश्चिम मानसून की परिस्थितियां अनुकूल, अनेक राज्यों में बारिश की संभावना, दिल्ली में उड़ानों का मार्ग बदला
 
मिर्जापुर गांव में कच्चा मकान ढहा, बाल-बाल बचे लोग : वहीं मिर्जापुर गांव में भी बारिश का कहर देखने को मिला। गांव में एक कच्चा मकान तेज बारिश के कारण अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत यह रही कि घर में रहने वाले लोग समय रहते बाहर निकल गए जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश लगातार जारी है और क्षेत्र में कई अन्य कच्चे और जर्जर मकान हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं।
बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन अभी तक मौन : सहारनपुर में बरसाती नदियां उफान पर दिखाई दे रही हैं। जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका से इंकार नही किया जा सकता है। क्षेत्र के कई निचले इलाकों में जलभराव शुरू हो चुका है और खेतों में खड़ी फसलें भी पानी में डूबने लगी हैं। इसके बावजूद अभी तक प्रशासन की तरफ से से न तो कोई अलर्ट जारी हुआ है और न ही राहत अभियान शुरू किया गया है।
 
ग्रामीणों ने प्रशासन से की मदद और चेतावनी की मांग : स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि स्थानीय प्रशासन जल्दी से जल्दी हालात का जायजा लेकर राहत और बचाव कार्य शुरू करे। साथ ही क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत, नदी के खतरनाक इलाकों पर बैरिकेडिंग और संभावित बाढ़ के लिए अलर्ट जारी किया जाए। फिलहाल बेहट क्षेत्र में बारिश थमने के कोई संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 से 48 घंटों में और तेज बारिश की संभावना जताई है जिसके चलते यहां हालात और भी बिगड़ सकते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल, कुछ ही देर में नए CEO का एलान

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

बिहार की गंडक नदी में नेपाल से बहकर आईं अजीब विशालकाय मछलियां, जानिए क्यों प्रशासन ने जारी किया 'नो-ईटिंग' अलर्ट!

हथिनी कुंड बैराज पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, मोटर बोट बंद होने से यमुना में गिरे स्पेशल फोर्स के जवान

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख