ramcharitmanas

CM योगी आदित्यनाथ से मिले दिनेश खटीक, दूर हुई नाराजगी

Updated: गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (19:27 IST)
लखनऊ। विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज होकर इस्तीफे की पेशकश करने वाले उत्तर प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में काम जारी रखेंगे।
 
मुलाकात के बाद खटीक ने कहा कि उन्होंने अपनी सारी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रख दी और वह उनके नेतृत्व में काम करना जारी रखेंगे। खटीक ने बुधवार को खुद के दलित होने के कारण अधिकारियों द्वारा उपेक्षित किए जाने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी।
 
मुख्यमंत्री के साथ खटीक की मुलाकात के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद खटीक ने कहा कि जो मेरे विषय और मुद्दे थे वह मैंने मुख्यमंत्री के सामने रख दिए हैं और उस पर कार्रवाई होगी।
 
उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है। मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रहे हैं और करते रहेंगे और आगे हम भी काम करते रहेंगे।
 
क्या अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी, इस सवाल पर खटीक ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और कहा कि मैंने सारे विषय मुख्यमंत्री जी के सामने रख दिए हैं। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

राजस्‍थान के धौलपुर में दर्दनाक हादसा, भाई को बचाने कुंड में कूदीं 3 बहनें, डूबने से चारों की मौत

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

UP में रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! 80 लाख ने की फ्री बस यात्रा, रात 12 बजे तक जारी रहेगी सुविधा

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

अगला लेख