dharma sangrah
✕

उत्तरप्रदेश के DGP मुकुल गोयल पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, पद से हटाए गए

Updated: बुधवार, 11 मई 2022 (20:42 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) मुकुल गोयल को अकर्मण्यता, सरकारी काम में रुचि नहीं लेने और अवहेलना करने जैसे गंभीर आरोपों के चलते बुधवार को पद से हटा दिया।
 
राज्य सरकार के सूचना विभाग की ओर से जारी संक्षिप्त जानकारी के अनुसार पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने एवं अकर्मण्यता के चलते डीजीपी पद से मुक्त करते हुए महानिदेशक (नागरिक सुरक्षा) के पद पर भेजा गया है। फिलहाल गोयल की जगह नई नियुक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1987 बैच के वरिष्ठ अधिकारी गोयल को पिछले साल जुलाई में ही राज्य का पुलिस प्रमुख बनाया गया था। अंतरिम आदेश के तहत उन्हें पुलिस महकमे में नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक पद पर भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही राज्य के नए डीजीपी की तैनाती की घोषणा की जाएगी।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख