dharma sangrah
✕

बहराइच के बाद देवरिया में बवाल, मूर्ति विसर्जन के दौरान चाकूबाजी में युवक घायल

Updated: गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 (10:29 IST)
Deoria news in hindi : उत्‍तर प्रदेश के देवरिया में मूर्ति विसर्जन के लिए निकली शोभायात्रा के दौरान बुधवार रात जमकर बवाल हुआ। शोभायात्रा में चाकू चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। ALSO READ: बहराइच हिंसा : राम गोपाल मिश्रा पर गोली चलाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, युवक के साथ की गई थी बर्बरता
 
झौलीराज उपनगर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान निकली शोभा यात्रा के दौरान चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया। उसे तुरंत सीएचसी भेजा गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने प्रतिमाओं का विसर्जन रोक दिया।
 
घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी समेत कई वरिष्‍ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपियों पर सख्‍त कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही लोग प्रतिमा विसर्जन के लिए राजी हुए। 
 
उल्लेखनीय है कि बहराइच में 13 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन के दौरान राम गोपाल मिश्रा नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हादसे के बाद से वहां तनाव की स्थिति बनी हुई है। पिछले 3 दिनों से वहां इंटरनेट बंद है। घटना के बाद दर्ज 11 अलग-अलग मुकदमों में अब तक 55 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
 
पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ कि मिश्रा के शरीर पर 25 से 30 छर्रे लगे थे। रिपोर्ट से पता चला कि बाईं आंख के आसपास और पैर के नाखूनों पर गंभीर चोट के निशान थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हैं इनके हाथ : योगी

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

अगला लेख