dharma sangrah

भाजपा नेता के भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल हुआ नेता का भाई

Updated: बुधवार, 27 मई 2020 (12:28 IST)
नोएडा (यूपी)। गौतम बुद्ध नगर में गढ़ी चौखंडी गांव के पास बुधवार सुबह एक भाजपा नेता के भाई पर अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भाजपा नेता विजयपाल यादव के भाई सुखपाल यादव को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ALSO READ: मध्य प्रदेश के बालाघाट में नक्‍सली हमला, प्रधान आरक्षक घायल
पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) हरीश चंदर ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने सुबह करीब 6.30 बजे सैर के लिए निकले फेस-3 थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव निवासी सुखपाल पर एफएनजी रोड में गढ़ी गोल चक्कर के पास गोली चला दी। उन्होंने बताया कि गोली सुखपाल के कंधे में लगी है। सुखपाल को गंभीर हालत में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंदर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस को शक है कि यह हमला आपसी रंजिश के चलते किया गया है, जबकि गढ़ी गांव के लोगों का कहना है कि यह घटना लूटपाट के इरादे से की गई है। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चलाई। पुलिस ने कहा कि सुखपाल के होश में आने के बाद पूरी बात पता चलेगी। (भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

SIR पर पूर्व CEC एसवाई कुरैशी ने उठाए गंभीर सवाल, 13-14 करोड़ नाम हटाने को बताया ‘स्कैम’

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

Top News 7 September: सागर में जहरीली शराब से 11 मौतें; 199 दवा नमूने फेल, SIR पर उठे सवाल

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

अगला लेख