suvichar
✕

दारुल उलूम देवबंद में दीनी तालीम हासिल करने वाले छात्र अंग्रेजी ज्ञान से रहेंगे वंचित!

Updated: गुरुवार, 15 जून 2023 (12:20 IST)
Darul Uloom Deoband: विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षा केंद्र दारुल उलूम (Darul Uloom) में शिक्षार्थी अब अंग्रेजी (English) भाषा ज्ञान से वंचित रह जाएंगे, क्योंकि दारुल उलूम देवबंद द्वारा एक आदेश जारी हुआ है। आदेश के तहत दारुल उलूम संस्था में पढ़ाई करने वाले छात्र अंग्रेजी या अन्य विषयों से दूर रहेंगे। संस्था के अंदर रहते हुए वे अंग्रेजी व अन्य भाषाओं के ज्ञान को अर्जित नहीं कर सकेंगे। यदि कोई अध्ययनरत छात्र आदेश की अवहेलना करेगा तो उसको दारुल उलूम देवबंद से निष्कासित कर दिया जाएगा।

देवबंद दारुल उलूम के शिक्षा प्रभारी मौलाना हुसैन हरिद्वारी की तरफ से यह आदेश सर्कुलेट हुआ है। इस आदेश के मुताबिक दारुल उलूम संस्था में पढ़ने वाले छात्र को अंग्रेजी सीखने की अनुमति नहीं है। यदि कोई छात्र इस आदेश को नहीं मानता या छुपाकर अंग्रेजी तालीम लेता है तो उसका अखराज (निष्कासित) कर दिया जाएगा।
 
यह आदेश उन छात्रों के लिए बड़ा झटका है, जो दीनी तालीम के साथ इंग्लिश स्पीकिंग व कम्प्यूटर ज्ञान के साथ आधुनिक तालीम निजी रूप से हासिल करके आगे बढ़ना चाहते हैं। 
 
इतना ही नहीं, दारुल उलूम के आदेश में यह भी लिखा गया है कि यदि कोई छात्र क्लास चलने के समय कमरे में मिलता है और उसकी उपस्थिति दर्ज नहीं होती या वह क्लास खत्म होने से पहले उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कक्षा में आता है तो ऐसे विद्यार्थी पर भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
दारुल उलूम देवबंद का यह आदेश आधुनिक शिक्षा में कहीं-न-कहीं ब्रेक लगाता नजर आ रहा है। डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, खगोलशास्त्री और वैज्ञानिक बनने के लिए अंग्रेजी का व्यावहरिक ज्ञान भी बेहतर होता है। 
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

हिसाब तो देना ही पड़ेगा! धन्नीपुर मस्जिद की फंडिंग पर उठे सवाल, वक्फ बोर्ड पर अनियमितता के आरोप

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

MP में कर्मचारियों ने महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाने पर काली दीपावली मनाने की दी चेतावनी

इंडिया केम-2026: पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख