Hanuman Chalisa

UP: दलित किशोरी से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी पुलिस हिरासत में

Updated: शनिवार, 2 नवंबर 2024 (16:32 IST)
UP Crime News: उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के दोकटी थाना (Dokati police station) क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय दलित किशोरी से उसके पड़ोसी युवक द्वारा कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।ALSO READ: मेरठ में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, 15 साल का आरोपी हिरासत में
 
पुलिस के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीया दलित किशोरी गत 29 अक्टूबर को दोपहर में जब सामान लेने जा रही थी तभी उसके पड़ोसी संजीत यादव ने उसे कथित तौर पर अपने घर में बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया।ALSO READ: Rajasthan : बीकानेर के होटल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, परिजनों ने पुलिस पर लगाया यह आरोप
 
बैरिया क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक डी.के. श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर शुक्रवार को संजीत के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की बहन किशोरी की सहेली है। इस कारण आरोपी उसका परिचित है।ALSO READ: बदायूं में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आरोपी संजीत को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास : CM योगी

अगला लेख