Daily Horoscope
✕

यूपी में मंदिर के बाहर गोवंश का सिर मिला, पुलिस ने स्थिति को संभाला

Updated: शनिवार, 22 मार्च 2025 (00:36 IST)
Lucknow Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक मंदिर के बाहर शुक्रवार शाम को ‘गोवंश के एक जानवर’ का सिर पाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया हालांकि पुलिस और क्षेत्रीय विधायक ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया। थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अवशेष को विधिसम्मत तरीके से तत्काल वहां से हटा दिया। पुलिस गहराई से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी बयान के अनुसार, शुक्रवार शाम मदेयगंज थानाक्षेत्र में एक मंदिर के बाहर ‘गोवंश के एक जानवर का सिर’ पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई। बयान के मुताबिक, थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अवशेष को विधिसम्मत तरीके से तत्काल वहां से हटा दिया। बयान में बताया गया कि मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है।
ALSO READ: यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में
लखनऊ उत्तर विधानसभा सीट से विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया, आज (शुक्रवार) शाम लखनऊ के हनुमंत नगर शांति वाटिका के पास खदरा में असामाजिक तत्वों द्वारा गाय का सर काटकर फेंके जाने की घटना की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचा। डॉ. बोरा ने बताया पुलिस गहराई से मामले की छानबीन कर रही है।
 
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की घटना सद्भाव को क्षति पहुंचाने का बड़ा षड्यंत्र है इसलिए दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के मुताबिक, घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
ALSO READ: यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज
पुलिस के मुताबिक, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें के साथ-साथ किसी भी प्रकार की भ्रामक या उकसाने वाली सूचना सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित न करने की अपील की है।
ALSO READ: CM योगी आदित्यनाथ बोले, अबू आजमी को यूपी भेजो, हम इलाज कर देंगे
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार शाम को भाजपा विधायक गुर्जर के बयानों पर कटाक्ष करते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने रचा अद्भुत नजारा

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

अगला लेख