Daily Horoscope
✕

Pilibhit Encounter : कोर्ट ने मारे गए आतंकियों के मददगार को पुलिस हिरासत में भेजा, कड़ी सुरक्षा में हो रही पूछताछ

Updated: शुक्रवार, 3 जनवरी 2025 (23:48 IST)
Pilibhit encounter case : पीलीभीत और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत मुठभेड़ में मारे गए 3 आतंकियों के स्थानीय सहयोगी जसपाल को यहां की एक अदालत ने 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने को मंजूरी दे दी। पुलिस विभाग ने रिमांड के दौरान जसपाल से आतंकियों के मिशन और उनके संपर्कों के बारे में और अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विशेषकर यह पूछताछ आतंकियों को विदेश से निर्देशित करने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी सिद्धू और उसके गिरोह पर केंद्रित है।
 
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पूरनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि जसपाल को अदालत से तीन दिन की रिमांड पर लिया गया है और उससे कड़ी सुरक्षा के बीच पूछताछ की जा रही है। पुलिस विभाग ने रिमांड के दौरान जसपाल से आतंकियों के मिशन और उनके संपर्कों के बारे में और अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
ALSO READ: यूपी के पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकी ढेर, गुरदासपुर पुलिस चौकी पर किया था ग्रेनेड हमला
पुलिस के अनुसार, विशेषकर यह पूछताछ आतंकियों को विदेश से निर्देशित करने वाले बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी सिद्धू और उसके गिरोह पर केंद्रित है। पिछले वर्ष 23 दिसंबर को पंजाब पुलिस की सूचना पर पीलीभीत में पुलिस ने एक तलाशी अभियान चलाकर तीन आतंकियों को पूरनपुर थाना क्षेत्र में मार गिराया था। आरोपियों के पास से दो एके-47 राइफल और दो विदेशी पिस्टल बरामद की गई थीं।
 
ये तीनों कुछ दिन पहले पूरनपुर के एक होटल में ठहरे थे, जहां होटल के सीसीटीवी फुटेज में जसपाल का चेहरा सामने आया था, जिस पर आतंकियों के सहयोग का आरोप था। पुलिस के अनुसार, जसपाल से पूछताछ में यह भी पता किया जाएगा कि आतंकियों के पीलीभीत आने का मकसद क्या था और वे आखिरकार कहां जाने वाले थे।
ALSO READ: बिहार एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में मारा गया 10 आपराधिक मामलों में वांछित व्यक्ति, पुलिसकर्मी घायल
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (एनआईए) भी पीलीभीत में सक्रिय है और आतंकियों के गिरोह के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए जिले के विभिन्न इलाकों में छानबीन कर रही है। एनआईए की टीम विशेष तौर पर खुफिया सूचनाओं के आधार पर आतंकियों के संपर्कों और उनके गिरोह का पता लगा रही है।
 
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने 23 दिसंबर को बताया था कि पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर बम फेंकने की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों के साथ जिला पुलिस तथा पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम की थाना पूरनपुर (पीलीभीत) क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई, जिसमें तीनों की मौत हो गई। यश ने बताया कि अपराधियों की पहचान गुरदासपुर के निवासी गुरविंदर (25), वीरेंदर सिंह (23) और जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18) रूप में हुई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख