ganesh chaturthi

UP: बांदा में चाचा ने की सजायाफ्ता भतीजे की गोली मारकर हत्या, हत्यारा फरार

Updated: सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 (12:16 IST)
murder of nephew: उत्तरप्रदेश में बांदा जिले (Banda district) के कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव में रविवार की रात पैसे के लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे (nephew) की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी। मृतक सजायाफ्ता था। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।
 
पैसे के लेन-देन का था विवाद : कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजेश मौर्या ने सोमवार को बताया कि तिलौसा गांव में पैसे के लेन-देन के विवाद में रविवार की रात करीब 9 बजे नशे की हालत में देवीचरण गुप्ता ने अपने भतीजे कल्लू उर्फ जितेंद्र (30) की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और फरार हो गया।ALSO READ: मेरठ : मस्जिद में पढ़ा रहे मौलाना को मारी गोली, झांड-फूंक से कर दिया था इनकार
 
उन्होंने बताया कि मृतक कल्लू को अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में अदालत ने 7 साल की सजा सुनाई थी, वह 6 माह पूर्व उच्च न्यायालय से जमानत पर रिहा हुआ था। एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में आरोपी देवीचरण गुप्ता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।(भाषा)ALSO READ: पंजाब में AAP के स्थानीय नेता को गोली मारी गई, अकाली नेता पर आरोप
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

दरगाहों-मस्जिदों में पक्षियों को दाना डालने पर रोक से कश्मीर में बवाल, वक्फ बोर्ड ने बदला आदेश

सौराष्ट्र में भारी बारिश, लंबे अंतराल के बाद बारिश से फसलों को मिला नया जीवन

अगला लेख