dharma sangrah
✕

क्या है लखनऊ बिल्डिंग हादसे से मेरठ MLA के बेटे नवाजिश का कनेक्शन?

Updated: बुधवार, 25 जनवरी 2023 (11:53 IST)
मेरठ। लखनऊ में इमारत हादसे में मेरठ किठौर विधायक सपा विधायक शाहिद मंजूर का नाम भी जुड़ गया है। इस मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री और मेरठ किठौर से विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश शाहिद को आधी रात पुलिस और SOG ने हिरासत में लेते हुए बाद लखनऊ चली गई है। मेरठ पुलिस को लखनऊ से इनपुट मिला था कि विधायक शाहिद मंजूर का बेटे नवाजिश और भतीजे के नाम पर जमीन का एग्रीमेंट है।
 
जानकारी मिलते ही बीती रात्रि में लगभग 1.30 के करीब नवाजिश को हिरासत में लेकर पुलिस लखनऊ रवाना हो गई है। लखनऊ के वजीरहसन रोड स्थित पांच मंजिला 'अलाया' अपार्टमेंट भरभरा कर गिर गया।
 
'अलाया' अपार्टमेंट के बेसमेंट में ड्रिल मशीन से काम चल रहा था, लेकिन यह इमारत कमजोर पिलर पर खड़ी थी, जिसके चलते अचानक से भरभरा कर जमीदोंज हो गई। इमारत गिरने के बाद उसका मेरठ कनेक्शन सामने आ गया।
 
जमीन का एग्रीमेंट सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश और भतीजे तारिक के नाम पर है। जिसके चलते मेरठ पुलिस ने पूर्वमंत्री/ सपा विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश को जली कोठी आवास से हिरासत में ले लिया है। मेरठ एसओजी कार्यालय पर एक घंटे तक नवाजिश से अपार्टमेंट की जानकारी हासिल की है।
 
मिली जानकारी के मुताबिक अलाया अपार्टमेंट सपा के विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश और भतीजे तारिक के नाम पर है, जबकि इसका निर्माण याजदान बिल्डर ने कराया था।

अपार्टमेंट का नाम विधायक शाहिद मंजूर की पोती यानि बेटे नवाजिश शाहिद की बेटी अलाया के नाम पर ही है। इसी अपार्टमेंट में शाहिद मंजूर परिवार के दो फ्लैट है, जिसमें से एक फ्लैट में शाहिद मंजूर की बेटी रह रही थी, एक सप्ताह पहले वह आगरा चले गए। फिलहाल नवाजिश पुलिस के साथ लखनऊ में हैं। 
 
विधायक शाहिद मंजूर के नजदीकियों के मुताबिक 2003 में 400 गज जमीन नवाजिश और तारिक के नाम खरीदी थी। इसमें सौ गज में रास्ता और बाकी में अपार्टमेंट बनाया गया था। 2004 - 2005 में ही पूरी बिल्डिंग बिक गई थी, वर्तमान में मेंटेनेंस का काम चल रहा था। मेंटेनेंस के दौरान मंगलवार को हादसा हो गया।
 
बताया जा रहा है कि पुलिस ने विधायक शाहिद मंजूर के परिवार को लिखित में नोटिस भी दिया गया है कि परिवार का कोई भी सदस्य बिना अनुमति जिले से बाहर नही जायें और पुलिस को जांच में सहयोग करें।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख