ramcharitmanas
✕

इमरान मसूद का बीजेपी पर आरोप, कहा सरकार की योजना वक्फ बोर्ड को खत्म करने की

Updated: शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024 (16:23 IST)
मुरादाबाद (यूपी)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया है कि सरकार की योजना वक्फ बोर्ड को खत्म करने तथा कब्रिस्तानों, मस्जिदों और ईदगाहों को अपने नियंत्रण में लेने की है। कांग्रेस के संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए मसूद ने सरकार की कथित योजना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।
 
सहारनपुर के सांसद मसूद ने गुरुवार को सम्मेलन में दावा किया कि वक्फ बोर्ड को खत्म करने का सरकार का कथित कदम उसके इस्तेमाल के लिए निर्धारित भूमि को जब्त करने का सीधा प्रयास है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस इन इरादों के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी।
 
महाराजगंज की घटना के पीड़ितों को न्याय कब मिलेगा? : मसूद ने बहराइच में हाल ही में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए सवाल किया कि महाराजगंज की घटना के पीड़ितों को न्याय कब मिलेगा, जहां घरों और दुकानों को नष्ट कर दिया गया और लोगों पर हमला किया गया। उन्होंने पूछा कि हिंसा और तोड़फोड़ के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अधिकारी कब कार्रवाई करेंगे?
 
हमारी सुरक्षा एक मजबूत संविधान में निहित : कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मजबूत लोकतंत्र के महत्व को दोहराते हुए कहा कि हमारी सुरक्षा एक मजबूत संविधान में निहित है। हमें इसकी रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे और कई अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने भी भाग लिया और लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संवैधानिक अखंडता की रक्षा के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

LIVE: इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, केजरीवाल के खिलाफ FIR

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

अगला लेख