ganesh chaturthi
✕

सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने वाले का कांग्रेस विधायक ने किया सम्मान, बोले- योगी आदित्‍यनाथ देवतुल्य

Updated: मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (22:38 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के रायबरेली में आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर काली स्याही फेंकने वाले युवक को कांग्रेस के विधायक ने 51 हजार रुपए की चेक देकर सम्मानित किया है और कहां कि मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ देवतुल्य हैं।
 
कोरोना काल में दिल्ली से लोगों को जब निकाला जा रहा था तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षित घर तक पहुंचाने का कार्य किया था। इसलिए दिल्ली से आकर प्रदेश के अंदर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपशब्द बोले जाएं, ये बर्दाश्त करने वाली बात नहीं है।
ALSO READ: UP : AAP विधायक सोमनाथ भारती को अस्पतालों पर विवादित बयान देना पड़ा भारी, 14 दिन की जेल
बताते चलें कि मंगलवार को कांग्रेस के विधायक राकेश सिंह ने आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर स्याही फेंकने वाले जिला संयोजक जीतेंद्र सिंह को अपने आवास बुलाया और 51 हजार रुपए नकद धनराशि सम्मानस्वरूप देते हुए माला पहनाकर सम्‍मानित किया।
 
उन्होंने जितेंद्र की तारीफ करते हुए कहा कि उसने जो भी किया, सही किया। मुख्यमंत्री के बारे में गलत बयानबाजी वाले विधायक पर तो कालिख पोती ही जानी चाहिए थी। गौरतलब है कि कांग्रेस के विधायक राकेश सिंह कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ कर चुके हैं जबकि वही उनकी पार्टी लगातार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर सवाल खड़े कर रही है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख