Hanuman Chalisa

सीएम योगी का अखिलेश पर पलटवार, कहा- यह जनादेश का अपमान

शुक्रवार, 27 मई 2022 (15:38 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा, 'हम (विपक्ष) जीतें तो ठीक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीते तो ईवीएम में गड़बड़ी है... यह कहना जनादेश का अपमान है।'
 
विधानसभा सत्र के पांचवें दिन शुक्रवार को योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर खूब तंज कसा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा, 'राज्यपाल के अभिभाषण पर हमने नेता प्रतिपक्ष के एक घंटे के भाषण को सुना। मुझे उनकी कुछ बातों पर आश्चर्य हो रहा था। एक व्यक्ति चुनावी सभाओं में बोलता है, मीठी-मीठी बातें करता है, लेकिन सदन में अगर जमीनी हालात पर बात होती तो बेहतर होता।'
 
उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा, 'हम जीतें तो अच्छा है, भाजपा जीत जाए तो साहब ईवीएम में गड़बड़ी कर दी गई, यह कहना तो जनता-जनार्दन का अनादर है।'
 
अखिलेश ने विधानसभा में कहा था, 'ये लोग कैसे चुनाव जीते हैं, हम जानते हैं।' उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान अपने संबोधन में भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की थी।
 
राज्यपाल ने 23 मई को विधानसभा सत्र की शुरुआत में समवेत सदन (विधानसभा और विधान परिषद) को संबोधित करते हुए योगी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती (2017-2022) सरकार की उपलब्धियां गिनाई थीं और मौजूदा सरकार की भावी कार्ययोजना बताई थी।
 
योगी ने नेता प्रतिपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, “मुझे उनके भाषण पर एक बात कहनी है और फिर उन्होंने यह शेर पढ़ा-
'नजर नहीं है नजारों की बात करते हैं, जमीं पे चांद सितारों की बात करते हैं। वो हाथ जोड़कर बस्ती को लूटने वाले, भरी सभा में सुधारों की बात करते हैं।'
 
Koo App
उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार ने 2017 में स्थानीय निकाय के चुनाव संपन्न कराए, जिसमें कोई हिंसा नहीं हुई। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी कहीं से हिंसा की कोई खबर नहीं आई। 2021 में पंचायत चुनाव और 2022 में विधानसभा चुनाव भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए।'
 
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में कुल 117 सदस्यों ने हिस्सा लिया, जिसमें सत्ता पक्ष के 67 और विपक्ष के 50 सदस्य शामिल हैं। योगी ने इन सभी के प्रति आभार जताया। उन्होंने राज्यपाल को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया।

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

900 साल पुरानी मूर्ति का रहस्य सुलझा, सरस्वतीजी की समझी जाने वाली मूर्ति निकली देवी गायत्री की दुर्लभ प्रतिमा

Strait of Hormuz : ईरान को ट्रंप की चेतावनी, अमेरिका बनेगा 'हॉर्मुज का गार्जियन', मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा तनाव

EPFO का बड़ा अपडेट, नौकरी बदलने पर अब 2 तरीकों से करें PF ट्रांसफर, मिनटों में होगा पूरा प्रोसेस

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

अगला लेख