suvichar

HPSSC Recruitment 2022 : एचपीएसएससी में निकली 1500 से भी अधिक पदों पर वैकेंसी, जानें डिटेल्स

Updated: शुक्रवार, 27 मई 2022 (15:34 IST)
HPSSC Recruitment 2022: हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (Himachal Pradesh Staff Selection Commission) द्वारा विभिन्न विभागों में बंपर भर्ती को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें करीब 1500 से भी अधिक पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इन पदों पर आवेदन भेजने वाले इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 मई 2022 से आवेदन कर सकते है तथा इस सरकारी नौकरी को हासिल कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2022 रखी गई है।  
 
योग्य और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। इच्छुक उम्मीदवार एचपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ज्ञात हो कि विभिन्न पदों पर योग्यता भी अलग-अलग है। अत: आप आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के पश्‍चात ही आवेदन भेजें, तो उचित रहेगा। इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। आपको सलाह दी जा‍ती हैं कि ये मौका हाथ से न जाने दें, आखिरी तारीख से पहले अपने आवदेन पत्र अवश्य भेजें। 
 
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कुल 1500 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए आवेदन शुल्क जनरल केटेगरी के लिए- 360 रुपए तथा हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्ग के लिए- 120 रुपए रखा गया है। 

ALSO READ: Border Security Force Recruitment 2022: बीएसएफ वाटर विंग भर्ती 2022 में होगी बंपर भर्ती, पढ़ें खास जानकारी

ALSO READ: RSMSSB लाइब्रेरियन भर्ती 2022: राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड में निकली 460 पदों पर वैकेंसी
 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

MP पुलिस में फिर होगी सीधी भर्ती, CM मोहन यादव की खिलाड़ियों को बड़ी सौगात

CBSE 12वीं के नतीजे घोषित, 85.20% स्‍टूडेंट हुए पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

अगला लेख