Hanuman Chalisa

सदन में जोरदार हंगामे के बीच विपक्ष पर गरजे CM योगी

Updated: बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (18:55 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बुधवार को विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में तो जन्माष्टमी और कावड़ यात्रा पर प्रतिबंध था, लेकिन आज कावड़ यात्रा और जन्माष्टमी पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि आज जब कोई अपराधी मारा जाता है तो यह कैंडल मार्च निकालते हैं। सबसे ज्यादा समस्या सपा के विधायकों को होती है। अपराध अपराध है, अपराधी को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर आरोप लगाता है, लेकिन सच्चाई तो यह है उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सर्वोत्तम है और देश और दुनिया के लिए एक नजीर है और पिछले ढाई साल में प्रदेश में कोई भी दंगा नहीं हुआ।
 
उन्होंने कहा कि हम सभी बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज दुष्कर्म के छह मामलों में हमने एक माह में सजा दिलाई। उन्नाव और बिजनौर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। कोई अपराधी बचने न पाए उस पर हम काम कर रहे हैं। अदालतों की सुरक्षा के लिए काम किया जा रहा है। बिजनौर जैसी घटनाओं को सरकार रोकेगी।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार न्यायपालिका की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संबोधन के अंत में कहा कि 2016 और 2019 के बीच हुए अपराधों की तुलना करें तो अपराधों काफी कमी आई है। अपरहण, दुष्कर्म और हत्या के अपराधों में कमी आई है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का ही परिणाम है कि अपराधी या तो जेल के अंदर है या प्रदेश छोड़कर भाग चुका है।
 
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख