ramcharitmanas

सीएम योगी का बड़ा ऐलान, यूपी में नहीं बढ़ेगा VAT, नया टैक्स भी नहीं लगेगा

Updated: शनिवार, 30 जुलाई 2022 (07:41 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि व्यापक जनहित का ध्यान रखते हुए सरकार ने राज्य में मूल्य वर्धित कर (VAT) में बढ़ोतरी अथवा अन्य कोई नया कर नहीं लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में भी वैट में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
 
आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ राजस्व संग्रह की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी जोन आयुक्तों से उनके प्रभार वाले जोन में जीएसटी में व्यापारियों की पंजीयन स्थिति, जीएसटी और वैट संग्रह, कर चोरी रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
 
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में राजस्व संग्रह के लिए जोन के अनुसार लक्ष्य की समीक्षा करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए राजस्व संग्रह को बढ़ाने के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
 
उन्होंने कहा कि नियोजित प्रयासों से प्रदेश के राजस्व संग्रह में सतत वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्रदेश का कुल राजस्व संग्रह 58,700 करोड़ रुपए था जो वर्ष 2021-22 में बढ़कर लगभग एक लाख करोड़ रुपए हो गया है। चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के लक्ष्य 31,786 करोड़ रुपए के सापेक्ष 32,386 करोड़ रुपए का संग्रह है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख