ramcharitmanas
✕

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में योगी बोले, बेरोजगारी दर घटकर 2.9%, 25 लाख को मिलेगा रोजगार

Updated: शुक्रवार, 3 जून 2022 (15:23 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से आज तृतीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के अंतर्गत 80,000 करोड़ रुपए से अधिक की 1,406 विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास संपन्न हुआ है। राज्य में रोजगारी दर घटकर 2.9% रह गई। नए परियोजनाओं से 25 लाख को मिलेगा रोजगार।
 
इनमें डाटा सेंटर, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि क्षेत्र की परियोजनाएं हैं। मुझे प्रसन्नता है कि प्रदेश में इन औद्योगिक परियोजनाओं से प्रत्यक्ष रूप से 05 लाख और अप्रत्यक्ष रुप से 20 लाख रोजगार सृजित होंगे।
 
उत्तर प्रदेश ने 2017 में अपनी औद्योगिक निवेश और रोजगार प्रोत्साहन नीति लागू की थी। इसके साथ ही हम लोगों ने 20 इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली सेक्टोरियल पॉलिसी को उद्यमिता, इनोवेशन और ’मेक इन इंडिया’ की तर्ज पर आगे बढ़ाने का कार्य किया।
 
Koo App
प्रदेश में श्रम, भूमि आवंटन, संपत्ति रजिस्ट्रेशन, पर्यावर्णीय अनुमोदन, कर भुगतान आदि क्षेत्रों में रिकॉर्ड 500 से अधिक सुधार लागू किए गए। निवेश मित्र के रूप में 29 विभागों की 349 सेवाएं आज इंवेस्टर्स को प्रदेश में ऑनलाइन प्राप्त हो सकती हैं।
 
सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर 18% से घटकर 2.9% हो गई। हम लोगों ने विगत 05 वर्षों के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री जी के 'रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉम' मंत्र को ​अंगीकार किया।
 

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

मुंबई में 'रामायण' के सेट पर लगी आग, शूटिंग रोकी गई

PM सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, 8.76 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

Pakistan की सड़कों पर क्यों शुरू हुआ संग्राम, मुनीर-शरीफ फिर परेशान, इमरान की रिहाई को लेकर क्या है PTI का प्लान

अगला लेख